मुंगेली में UGC कानून के समर्थन में SC-ST-OBC समाज की विशाल रैली, राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन.... देखिए खास खबर...... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Thursday, February 12, 2026

मुंगेली में UGC कानून के समर्थन में SC-ST-OBC समाज की विशाल रैली, राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन.... देखिए खास खबर......

मुंगेली में UGC कानून के समर्थन में SC-ST-OBC समाज की विशाल रैली, राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन.........


CG. Right Times news...........

मुंगेली - जिले में बुधवार को UGC कानून के समर्थन में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (SC, ST, OBC) समाज के लोगों ने विशाल रैली निकालकर अपना समर्थन जताया। रैली से पूर्व कृषि उपज मंडी परिसर में एक सभा का आयोजन किया गया, जहां वक्ताओं ने कानून के समर्थन में अपने विचार रखे। सभा के पश्चात रैली पैदल कलेक्टर कार्यालय की ओर रवाना हुई।


कलेक्टर कार्यालय से लगभग 200 मीटर पहले ही भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रैली को रोक दिया गया। इस दौरान कुछ समय के लिए हल्की झूमाझटकी और तनाव की स्थिति भी बनी रही। बाद में प्रशासन द्वारा 15–20 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल को ज्ञापन सौंपने के लिए आगे जाने की अनुमति दी गई।

हालांकि, कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर भी प्रतिनिधिमंडल को कुछ समय तक रोका गया, जिससे नाराज़ प्रतिनिधि वहीं धरने पर बैठ गए। कई घंटों की चर्चा और मान-मनौव्वल के बाद प्रतिनिधिमंडल को अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पांडे तिवारी के कक्ष में ले जाया गया, जहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

रैली में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान घनश्याम वर्मा, थानेश्वर साहू, विद्यानंद चन्द्राकर, हेमेंद्र गोस्वामी, लक्ष्मीकांत भास्कर, चुरावन मंगेसकर, वीरेंद्र ध्रुव, कुलदीप जांगड़े, सुरज डिसूजा, राजा लहरे, दीपचंद गेंदले, दिलीप बंजारे, बिंदु यादव, गणेश यादव, संजय यादव, मिलौ यादव सहित अन्य सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


प्रतिनिधियों ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि UGC कानून को लागू करना सामाजिक समानता और संवैधानिक अधिकारों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पूरे कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन द्वारा व्यापक पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अंततः ज्ञापन सौंपे जाने के साथ कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।


Pages