धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर AAP का मुख्यमंत्री निवास घेराव,....... देखिए खास खबर...... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Thursday, February 12, 2026

धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर AAP का मुख्यमंत्री निवास घेराव,....... देखिए खास खबर......

धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर AAP का मुख्यमंत्री निवास घेराव, लाठीचार्ज का आरोप......


CG. Right Times news............

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) ने राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया। पार्टी का आरोप है कि प्रदेश के लाखों किसानों का धान अब तक नहीं खरीदा गया, इसके बावजूद सरकार ने 6 फरवरी को खरीदी बंद कर किसानों के साथ अन्याय किया है।

नलजल चौक में एकत्रित होकर पार्टी कार्यकर्ता और किसान मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़े। AAP का दावा है कि प्रदेश के सभी 33 जिलों से हजारों की संख्या में किसान, पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए। पार्टी ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा भारी बल तैनात किया गया और लाठीचार्ज कर कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने की कोशिश की गई।

*सरकार पर किसान विरोधी नीति का आरोप......


*प्रदेश संगठन मंत्री संजीत विश्वकर्मा ने कहा*:- कि यह सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि किसानों के खिलाफ सुनियोजित साजिश है। उन्होंने कहा कि कर्ज लेकर खेती करने वाले किसानों को सरकार ने सड़क पर खड़ा कर दिया है। यदि धान खरीदी की तारीख तत्काल नहीं बढ़ाई गई, तो पार्टी किसानों के साथ मिलकर आर-पार की लड़ाई लड़ेगी।

प्रदेश सचिव देवेंद्र सिंह भाटिया ने बताया कि सरकार ने 15 नवंबर 2025 से धान खरीदी शुरू की, लेकिन सीमित समय में इसे बंद कर दिया, जबकि अब भी किसान धान लेकर खरीदी केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं।

*भुगतान और टोकन व्यवस्था पर सवाल......


*दुर्ग लोकसभा अध्यक्ष गीतेश्वरी बघेल ने आरोप लगाया*:- कि धान बेचने के बाद भी किसानों को पूरा भुगतान नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान सुबह से को-ऑपरेटिव बैंकों के बाहर लाइन में खड़े रहते हैं और एक बार में केवल 25 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। उन्होंने टोकन व्यवस्था और रकबा समर्पण को लेकर भी सरकार की मंशा पर सवाल उठाए।

*दुर्ग लोकसभा महासचिव ज्ञान प्रकाश तिवारी*:- ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि विदेशी कृषि उत्पादों पर शून्य प्रतिशत टैरिफ की नीति भारतीय किसानों के लिए घातक साबित हो सकती है। उनका दावा है कि प्रदेश में लगभग तीन लाख किसान धान बेचने से वंचित रह गए हैं।

*धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने की मांग......

दुर्ग जिला अध्यक्ष रवि साहू ने सरकार से रकबा समर्पण के मुद्दे पर :- माफी मांगने और समुचित टोकन व्यवस्था लागू करने की मांग की। वहीं दुर्ग जिला महासचिव अजय रामटेक ने 6 फरवरी को समाप्त की गई खरीदी अवधि को बढ़ाकर कम से कम 28 फरवरी तक करने की मांग की, ताकि किसान अपना पूरा धान बेच सकें।

पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगें नहीं मानीं, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।प्रदर्शन में दुर्ग जिले से लगभग 500 कार्यकर्ताओं की भागीदारी बताई गई। इसमें संजीत विश्वकर्मा, देवेंद्र सिंह भाटिया, गीतेश्वरी बघेल, ज्ञान प्रकाश तिवारी, अजय रामटेक, रवि साहू सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Pages