सहायक शिक्षकों का आक्रोश उमड़ा, फेडरेशन ने दिया आंदोलन का संकेत*..... देखिए खास खबर......... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Saturday, January 17, 2026

सहायक शिक्षकों का आक्रोश उमड़ा, फेडरेशन ने दिया आंदोलन का संकेत*..... देखिए खास खबर.........

सहायक शिक्षकों का आक्रोश उमड़ा, फेडरेशन ने दिया आंदोलन का संकेत*

CG. Right Times news.........

मुंगेली - शिक्षक हितों की अनदेखी से नाराज छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक /समग्र शिक्षक फेडरेशन ने आज जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपने लंबित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री तथा शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

फेडरेशन के प्रांतीय महामंत्री अभिजीत तिवारी ने कहा कि शिक्षक स्कूलों की रीढ़ हैं, लेकिन उनके हितों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। प्रांतीय संयुक्त सचिव मनोज कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार ने सहायक शिक्षकों के हित में मोदी की गारंटी देते हुए घोषणाएँ कीं, लेकिन जमीन पर अमल दिखाई नहीं दे रहा है। मनोज कश्यप ने साफ कहा कि ‘मोदी की गारंटी’ और भाजपा के घोषणा पत्र में रखी गई अपेक्षाओं पर सरकार तत्काल निर्णय ले, अन्यथा आंदोलन तेज होगा।

 जिला अध्यक्ष भूपेंद्र बंजारे एवं माया सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार के घोषणा पत्र में दी गई मोदी की गारंटी तथा छत्तीसगढ़ सरकार की घोषणाएँ धरातल पर लागू नहीं हुईं।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय न होने पर राज्यस्तरीय आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। तीनों ब्लॉक अध्यक्ष सहित निलेश दुबे, राधिका देवांगन, अखिलेश शर्मा, ओमप्रकाश ध्रुव आदि सहित दर्जनों पदाधिकारी ने संबोधित किया।


Pages