अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर, अपोलो फॉर्मेसी बिल्डिंग का अतिरिक्त हिस्सा ध्वस्त.......
CG. Right Times news..........
मुंगेली - नगर पालिका अंतर्गत हाईकोर्ट से किसी प्रकार की अंतरिम राहत नहीं मिलने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए। मुंगेली पुराना बस स्टैंड, जय स्तंभ चौक के पास स्थित अपोलो फॉर्मेसी बिल्डिंग पर बुलडोजर चला दिया। नगर पालिका की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बिल्डिंग के अवैध एवं अतिरिक्त निर्माण को जमींदोज कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व श्रुति जैन द्वारा निजी जमीन के सामने स्थित सरकारी भूमि पर अवैध रूप से भवन निर्माण कराया गया था। इस संबंध में स्थानीय नागरिकों ने कलेक्टर जनदर्शन से लेकर नगर पालिका परिषद तक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने मामले की जांच कराई, जिसमें बिल्डिंग के कुछ हिस्से नियमों के विपरीत एवं अवैध पाए गए।
जांच रिपोर्ट के आधार पर नगर पालिका द्वारा आज सुबह से ही प्रशासनिक अमले एवं पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। जहां जेसीबी मशीन के माध्यम से अपोलो फॉर्मेसी बिल्डिंग के अतिरिक्त निर्माण को तोड़ दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।


