कांग्रेस ने की ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति, पथरिया से मुकेश मिरी को सौंपी कमान..
नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह, बस स्टैंड पर हुआ भव्य स्वागत......
CG. Right Times news.........
पथरिया - अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी से विचार-विमर्श के उपरांत मुंगेली जिले के विभिन्न ब्लॉकों में नए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में पथरिया ब्लॉक से मुकेश मिरी को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस संबंध में 14 जनवरी 2026 को AICC द्वारा औपचारिक अधिसूचना जारी की गई, जिस पर महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट के हस्ताक्षर हैं। पार्टी नेतृत्व का यह निर्णय संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
मुकेश मिरी के ब्लॉक अध्यक्ष बनने की घोषणा के बाद पथरिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खास उत्साह देखने को मिला। पथरिया बस स्टैंड पर आतिशबाजी, मिठाई वितरण के साथ नव-नियुक्त अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ नगर पंचायत के पूर्व सभापति संपत्ति जायसवाल, पूर्व पार्षद धर्मेंद्र श्रीवास, नेता प्रतिपक्ष ओमकार यादव, तुलसी सोनवानी, संतोष पाली, खेमू साहू, गुरमीत सिंह बग्गा, मनोज निषाद, विष्णु साहू, लाल साहू, अभिषेक यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं युवा मौजूद रहे।
युवाओं में भी इस नियुक्ति को लेकर खास उत्साह देखा गया। तनिश कुर्रे, मानस राजपूत, रोनी, अमरजीत, सूरज सहित कई युवा कार्यकर्ताओं ने मुकेश मिरी को बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत करने की उम्मीद जागी।

