मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत 2 सटोरिये गिरफ्तार* ..... देखिए खास खबर...... - CG RIGHT TIMES NEWS

Breaking


Tuesday, January 13, 2026

मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत 2 सटोरिये गिरफ्तार* ..... देखिए खास खबर......

मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन बाज’ के तहत 2 सटोरिये गिरफ्तार.... 

CG. Right Times news.............


मुंगेली  - पुलिस द्वारा जुआ-सट्टा के  खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में सट्टा गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने के उद्देश्य से दो सटोरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में साइबर सेल व थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस द्वारा दिनांक 13.01.2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई।

पहली कार्रवाई में चूड़ी लाइन गोल बाजार मुंगेली से जाहिद अली पिता वाहिद अली (35 वर्ष) को सार्वजनिक स्थान पर अंकों पर रुपए-पैसे का लालच देकर सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से

₹20,000 नगद

सट्टा पट्टी लिखा कागज

रियलमी कंपनी का मोबाइल (कीमत ₹5,000)

जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 15/26, धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

इसी क्रम में दूसरी कार्यवाही नगर पालिका स्कूल के पास मुंगेली में की गई, जहां राज सोनी पिता रमेश (35 वर्ष), निवासी सदर बाजार मुंगेली को मोबाइल के माध्यम से क्रिकेट माजा एलेवन एप से ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए पकड़ा गया। आरोपी के मोबाइल में व्हाट्सएप के जरिए सट्टा संबंधी बातचीत एवं लेन-देन पाया गया। उसके कब्जे से

सैमसंग S-25 अल्ट्रा मोबाइल (कीमत ₹50,000)

जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 16/26, धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर पृथक से धारा 170, 126(बी), 135(2) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए एसडीएम कार्यालय पेश कर जेल भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के खिलाफ शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है और यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रसाद सिन्हा (प्रभारी साइबर सेल), निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, सउनि ईश्वर राजपूत, प्र.आर. नरेश यादव, नोखे कुर्रे, यशवंत डाहिरे, बालीराम ध्रुव, चंद्र ध्रुव, रवि जांगड़े, रवि मिन्ज, गिरीराज सिंह, भेषज पाण्डेकर, राहुल यादव, हेमसिंह ठाकुर, राकेश बंजारे एवं परमेश्वर जांगड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Pages