बेमेतरा से उमाशंकर दिवाकर की खास रिपोर्ट
*निलम्बित प्रभारी समिति प्रबंधक को सिर्फ मिलेगा निर्वाहन भत्ता*
बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सेवा सहकारी समिति मऊ पंजीयन क्रमांक 397 के प्रभारी समिति प्रबंधक उमेश कुमार साहू के
छत्तीसगढ़ धान खरीदी के विधि अनुरूप जाकर संवेदनशील कार्य में उमेश कुमार साहू द्वारा घोर लापरवाही और नियमों का उल्लंघन करते पाया गया।
लापरवाही की सारी हदें पार करते हुए नियम विरुद्ध धान खरीदी करते ऑनलाइन रिकॉर्ड पर लापरवाही व अतिसंवेदनशील कार्य करने वाले समिति प्रबंधक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया आपको बता दूं कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन नीति के तहत निर्धारित ऑनलाइन खरीदी नियमों का उल्लंघन सामने आने पर सेवा सहकारी समिति मर्यादित,मऊ (पंजीयन क्रमांक 397) के प्रभारी समिति प्रबंधक एवं लिपिक उमेश कुमार साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
*धान खरीदी हेतु ऑनलाइन प्रक्रिया में कड़ाई करने हुए निलंबित*
यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ शासन, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश के आधार पर की गई है। आदेशानुसार धान खरीदी हेतु ऑनलाइन प्रक्रिया का कड़ाई से पालन अनिवार्य है। सहकारिता विभाग द्वारा प्राप्त शिकायतों के आधार पर सहायक आयुक्त सहकारिता एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं, जिला बेमेतरा श्री ए. के. सिंह द्वारा की गई जांच में गंभीर अनियमितताएँ पाई गईं।
*जांच में जुड़ी महत्वपूर्ण तथ्य*
जांच में यह तथ्य सामने आया कि कृषक सनतधर दीवान (टोकन क्रमांकTK50004301252600208, किसान कोड TF5004102314768) को 21/11/2025 को विक्रय हेतु 120.40 क्विंटल धान का टोकन प्राप्त था, परंतु वे उपार्जन केंद्र मऊ में केवल 40.00 क्विंटल सरना धान लेकर पहुंचे। इसके बावजूद समिति द्वारा ऑनलाइन खरीदी प्रक्रिया के विपरीत मैनुअल खरीदी कर ली गई तथा 40 क्विंटल धान की स्टैकिंग भी करा दी गई। साथ ही कृषक को मैनुअल तौल पर्ची भी दे दी गई, जो कि विधि के पूर्णतः विपरीत पाया गया। नियमानुसार खरीदे गए धान की ऑनलाइन प्रविष्टि कर भुगतान पर्ची जारी किया जाना आवश्यक था। जांच में यह भी उजागर हुआ कि संस्था के प्रभारी समिति प्रबंधक एवं कृषक के बीच 120.40 क्विंटल धान के टोकन में संशोधन के लिए मिलीभगत की गई, जो गंभीर अनियमितता है। शासन की महत्वपूर्ण योजना—समर्थन मूल्य पर धान खरीदी—में पूर्ण पारदर्शिता एवं निर्धारित मापदंडों का पालन सुनिश्चित करना प्रभारी समिति प्रबंधक की जिम्मेदारी है, परंतु इस संवेदनशील कार्य में उमेश कुमार साहू द्वारा घोर लापरवाही और नियमों का उल्लंघन पाया गया।
*निलम्बित प्रभारी समिति प्रबंधक को सिर्फ मिलेगा निर्वाहन भत्ता*
उपरोक्त के फलस्वरूप उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में उन्हें नियम अनुसार निर्वाहन भत्ता प्रदाय किया जाएगा। इस कार्रवाई से प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या मिलीभगत को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मैं अपने समिति पर जाकर 21/11/2025 को 301 कट्टी धान का टोकन कटवाया था और समिति पर सिर्फ 1 सौ कट्टी धान की तौल कर छल्ली करवा दिया । बाकी धान को सफाई करवाने के वजह देर होने पर गुलाबी फर्जी बनाकर संबोधित कर दिया गया । जबकि मेरे द्वारा समिति प्रबंधक को बार-बार ही बात को कहा गया कि मेरा दो टोकन कटेगा दो बार धान लाने बोला किंतु समिति प्रबंधक को लगा की धान दोबारा तो लाएंगे ही उसमें एक साथ आनलाईन चढ़ा देने की बात कही किंतु पूरा उल्टा हो गया । धान खरीदने के बाद भी मेरा ऑनलाइन नहीं चढ़ने की वजह से मुझे ना पैसा मिला और नाहीं मेरा कर्ज की राशि काटी गई।
*सनत धर दीवान*
*किसान खम्हरिया*
40 कंटल धान लाया गया था मेरे द्वारा गुलाबी पर्ची दिया गया और ऑनलाइन नही चढ़ाया गया धान कों छल्ली कर स्टेकिंग में रख दिया हू
*प्रभारी समिति प्रबंधक मऊ उमेश कुमार साहू*

