डी.ए.वी मुख्य्मंत्री पब्लिक स्कूल में पुलिस प्रशासन की पहल, विभिन्न खेलो का हुआ आयोजन.....
CG. Right Times news......
पथरिया- जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा जन-जागरूकता और बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु चलाई जा रही पहल के अंतर्गत नगर के समीप डी ए वी पब्लिक स्कूल जरेली पेंड्री में दिन शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुआ। इसके बाद स्कूल के विद्यार्थियों ने पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल का राखी बांधकर तथा पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पथरिया एसडीएम रेखा चंद्रा,नगर पंचायत अध्यक्ष हुलसी रघु वैष्णव, सीएमओ अनुराधा राजमणि, एंव थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा, तथा डीएवी पब्लिक स्कूल प्रिंसिपल गौरव सिंह राजपूत, एवं स्कूल के शिक्षक परिजन एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
बच्चों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के हेड बॉय व हाउस कैप्टन ने अतिथियों को मंच से सम्मानित किया। सभी अतिथियों को उपहार एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया, तथा स्कूल के शिक्षक शिक्षिका को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम की कवरेज करने वाले मीडिया कर्मियों को भी मोमेंटो प्रदान कर आभार व्यक्त किया गया।
आयोजन मे पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बच्चों को दैहिक, दैविक और भौतिक तीनों प्रकार की चुनौतियों के बारे में बताते हुए समझाया कि जीवन में लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास बेहद आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का भी संदेश देते हुए नशा एवं मोबाइल से सबंधित चीजों से दूर रहने की बात कही
गौरतलब है कि यह कार्यक्रम 16 जून से लगातार मुंगेली जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा चलाई जा रही इस पहल अभियान के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य बच्चों और समाज में जागरूकता, अनुशासन और सकारात्मक सोच का विकास करना है।
आयोजन मे नगर पंचायत अध्यक्ष हुलसी रघु वैष्णव, एसडीएम रेखा चंद्रा, थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा, सीएमओ अनुराधा राजमणि, विद्यालय प्राचार्य गौरव राजपूत, ए एस आई पूहकल सिंह ठाकुर, हालिस गेंदले, एंव छात्र छात्राएं के साथ सभी शिक्षक शिक्षकाये उपस्थित रहे।



