सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
गांजा बिक्री हेतु ग्राहक तलासते 01 आरोपी गिरफतार
जप्त समाग्री- 05 पैकेट भुरे रंग के प्लास्टीक टेप लिपटा हुआ 5.100 किलोग्राम गांजा कुल कीमती 60000 रूपेय 01 नग मोबाईल एवं प्लेटिना वाहन क्रमांक CG 10 AT 3368 किमती 40000 रूपये जुमला किमती 10.0000/- रूपए,
तखतपुर - पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) के द्वारा जिले में नशे, अवैध कारोबार करने वालो पर अंकुश लगाने विशेष अभियान प्रहार चलाकर कार्यवाही करने एवं थाना क्षेत्रांतर्गत निशीले पदार्थों का अवैध बिक्री व परिवहन करने वालों के विरूध्द अधिक से अधिक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में अवैध समाग्री बिक्री/परिवहन करने वालो के उपर सतत् निगाह रखी जा रही है। एवं लोगो को अवैध कारोबार करने वालो की सूचना पुलिस को देने पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बतया गया था। इसी कडी मे दिनांक 09.09.2025 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की सज्जन कुर्रे उर्फ दददू उम्र 21 वर्ष जो तखतपुर का रहने वाला है जो मोटर सायकल प्लेटीना क्रमांक CG 10 AT 3368 मे टंकी के उपर सफेद रंग के प्लास्टीक बोरी मे मादक पदार्थ गांजा रखा है जो बेलसरी से मोढे के रास्ते की ओर जा रहा है जिसकी सूचना तत्काल एस पी रजनेश सिंह (भापुसे) को देकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमति नूपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में टीम गठित कर मय पेट्रोलिंग वाहन के मोढे मार्ग तस्दीक कार्यवाही हेतु रवाना हुए मौके पर पहुचकर घेराबंदी कर संदेह मोटर सायकल को रोककर रेड कार्यवाही कर एक आदमी को पकडा तथा मौके पर पुछताछ तलासी पर अपना नाम सज्जन कुर्रे उर्फ दददु पिता स्व दुर्जन कुर्रे उम्र 21 वर्ष साकिन वार्ड 41 बेलसरी थाना तखतपुर जिला बिलासपुर का रहने वाला बताया तथा उसके कब्जे से 05 पैकेट मे 5 किलो 100 ग्राम मादक पदार्थ गंधयुक्त गांजा, घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल व 01 नग मोबाईल को जप्त कर कब्जा कर अपराध क्रमांक 504 /2025 धारा 20 B, 29, NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल, दिलाराम मनहर, अशीष वस्त्रकार, सुनील सूर्यवंशी, ओंकार ठाकुर, रवी श्रीवास,हरिश यादव का विशेष योगदान रहा
