सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
मुंगेली- पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में चल रहे “पहल अभियान” के तहत थाना लालपुर द्वारा पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को शिक्षा, आत्मविश्वास और जीवन मूल्यों के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल रहे। उनका स्वागत प्राचार्य जितेन्द्र सिंह तंवर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं विद्यालय स्काउट्स ने मार्च-पास्ट व तिलक लगाकर किया। विद्यार्थियों ने रंगोली, गीत-संगीत, नृत्य व नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर अपराधों से बचने का संदेश दिया। छात्रा निशा नेताम के भरतनाट्यम नृत्य व अन्य प्रतियोगिताओं ने सबका मन मोह लिया।
अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों से कहा कि —
छत्तीसगढ़ी होने पर गर्व करें और आत्मविश्वास के साथ परिश्रम करें।
जीवन में माता-पिता का आदर करें और नशे से दूर रहें।
कठिन परिस्थितियों में हिम्मत न हारें और सही निर्णय लें।
पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम, ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी, महिला अपराध व पॉक्सो एक्ट से जुड़ी जानकारी दी। साथ ही 1930 हेल्पलाइन नंबर और अपराध से बचाव के उपाय बताए।
इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी लालपुर उपनिरीक्षक अमित गुप्ता, पुलिसकर्मी शत्रुघ्न खूँटे, रोशना डेविड (उड़ान GSSO महासमुंद) सहित कई पुलिसकर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।
👉 पुलिस अधीक्षक द्वारा संचालित “पहल अभियान” लगातार जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जन-जागरूकता चौपाल और शैक्षणिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपराध नियंत्रण और सामाजिक बुराइयों से बचाने के लिए जागरूकता फैला रहा है।


