अब तक 33 लाख 64 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी..... देखिए खास खबर....... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Tuesday, December 31, 2024

अब तक 33 लाख 64 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी..... देखिए खास खबर.......

अब तक 33 लाख 64 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी.......



CG. Right Times news.........

मुंगेली  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिले के 66 समितियों के 105 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी एवं उठाव कार्य सुचारू रूप से लगातार जारी है। कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जिले के 76 हजार 232 किसानों से 33 लाख 64 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है, इनमें 18 लाख 13 हजार 816 क्विंटल मोटा, 7441 क्विंटल पतला और 15 लाख 43 हजार 101 क्विंटल सरना धान शामिल है। 


वहीं 13 लाख 75 हजार 405 क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है, जो लगातार जारी है। कलेक्टर ने समितियों में सुचारू रूप से धान खरीदी एवं शीघ्र उठाव करने, मौसम खराब होने की स्थिति में धान का सुरक्षित रखरखाव करने और अवैध धान खपाने वाले कोचियों-बिचौलियों पर भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।


Pages