ग्राम डिंडोरी में 125 क्विंटल अवैध धान जब्त*..... देखिए खास खबर...... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Wednesday, January 1, 2025

ग्राम डिंडोरी में 125 क्विंटल अवैध धान जब्त*..... देखिए खास खबर......

ग्राम डिंडोरी में 125 क्विंटल अवैध धान जब्त.............


CG. Right Times news...........

मुंगेली - जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से लगातार जारी है। वहीं अवैध रूप से धान खपाने वाले कोचियों-बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। लोरमी एसडीएम  अजीत पुजारी ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार क्षेत्र में राजस्व, कृषि एवं मंडी की संयुक्त टीम द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान ग्राम डिंडोरी में श्री पुष्पराज साहू द्वारा अवैध धान 312 बोरी (125 क्विंटल) भंडारण पाया गया। पूछताछ करने पर पुष्पराज द्वारा किसी भी प्रकार का दस्तावेज पेश नहीं किए जाने के कारण संपूर्ण धान की जब्ती की कार्यवाही की गई। इस दौरान नायब तहसीलदार श्री सी. पी. सोनी एवं श्री शांतनु तारम, आर.ए.ई.ओ. श्री रामेश्वर ध्रुव, श्री अशोक क्षत्रिय, उप निरीक्षक श्री विहर्षवर्धन पाटले और श्री भूपेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।


Pages