बेटियों को शिक्षा के साथ खेलों में भाग लेने को प्रोत्साहित करें...रत्नावली कौशल ......देखिए खास खबर...... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Thursday, August 3, 2023

बेटियों को शिक्षा के साथ खेलों में भाग लेने को प्रोत्साहित करें...रत्नावली कौशल ......देखिए खास खबर......

 बेटियों को शिक्षा के साथ खेलों में भाग लेने  प्रोत्साहित करे :- रत्नावली*


CG. Right taimes news....... 

*छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि अजा.विकास प्राधिकरण सदस्य रत्नावली कौशल*

*मुंगेली।* मुंगेली जिले के ग्राम पंचायत डोमनपुर में राजीव गांधी युवा मितान क्लब द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छ्ग शासन सदस्य एवं महिला कांग्रेस  प्रदेश महासचिव रत्नावली कौशल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी सेवादल जिला अध्यक्ष दिलीप बंजारा, कलीम तवर,अतिथि राजीव युवा मितान क्लब डोमनपुर के अध्यक्ष अक्षय यादव, प्रधान पाठक जवाहर लाल डड़सेना, शिक्षक विनोद कश्यप थे।

   गांव पहुंचते ही मुख्य अतिथि सुश्री कौशल का खिलाड़ियों, आयोजकों, युवाओं और महिलाओं ने जोरदार आतिशबाजी एवं बाजेगाजे के बीच भव्य स्वागत किया। खिलाड़ियों और उपस्थित भारी भीड़ को संबोधित करते हुए हिंद सेना महिला ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष रत्नावली कौशल ने कहा कि खेल शरीर को स्वस्थ रखने एवं अनुशासनबद्ध रखने में सहायक होते हैं। आज खेल नौकरियां दिलाने में भी मददगार बन रहे हैं। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार सरकारी नौकरियों में पर्याप्त मौके उपलब्ध करा रही है। नौकरियों के लिए खेल कोटा रखा गया है। खिलाडियों को पुलिस, सेना और अर्ध सैन्य बलों में प्राथमिकता दी जाती है। इसलिए आप सभी युवा साथी खेलों के लिए भी रोजाना कम से कम दो घंटे का समय निकाला कीजिए। बेमतलब की गप्पबाजी में समय जाया करने से बेहतर है कि आप खेल गतिविधियों से सक्रिय रूप से जुड़ें रहें। इससे कई फायदे हैं। आपकी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों, राज्य व देश के निर्माण में लगेगी और सबसे अहम बात तो यह है कि आप राह भटकने से बचेंगे। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सरकार खेलों को प्रोत्साहित कर रही है। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों  कबड्डी, खो खो, रस्साखींच, कुर्सी दौड़, गिल्ली डंडा, भौंरा बांटी, पिट्ठूल आदि को नया जीवन देकर इन खेलों से आज की नई पीढ़ी को जोड़ने का काम कर रही है। रत्नावली कौशल ने कहा कि आज हम जिस क्रिकेट खेल को अंग्रेजों का खेल मानते हैं, वह दर असल प्राचीन खेल गिल्ली डंडा का ही आधुनिकतम रूप है। क्रिकेट में भी दौड़कर रन बनाना पड़ता है और गिल्ली डंडा में भी ऐसा ही होता है। उन्होंने कहा कि आज भारत के पारंपरिक खेल कबड्डी को अंतर्राष्ट्रीय मान्यता मिल गई है। मुझे पूरा भरोसा है कि आगे चलकर हमारे अन्य पारंपरिक खेलों को भी ओलंपिक और एशियाई गेम्स में शामिल कर लिया जाएगा।

बेटियों को भी आगे बढने का मौका दे .......... 



 वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रत्नावली कौशल ने कहा कि समाज बेटियों को भी शिक्षा के साथ खेलों में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करे, बेटियों को चूल्हा चौका और घर की देहरी तक बांधकर न रखे। बेटियां दो खानदानों का मान अभिमान होती हैं। उन्हें हम खेल और शिक्षा के क्षेत्र में जितना आगे बढ़ाएंगे, हमारा मान सम्मान भी उतना ही बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि एक पढ़ी लिखी बेटी दो कुलों को शिक्षित बनाने में बहुत बड़ा किरदार निभाती है। माता पिता की देहरी से विदा होने के पहले तक वह अपने छोटे भाई बहनों और भतीजे भतीजियों को और ससुराल चली जाने के बाद उस नए घर परिवार के सदस्यों के बीच शिक्षा का उजियारा बिखेरती है। इसलिए बेटियों की शिक्षा पर भी हमें उतना ही ध्यान देना चाहिए, जितना कि हम बेटों की शिक्षा पर देते हैं। साथ ही बेटियों को खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना भी हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी राह भटक रही है। बुरी संगत में पड़कर जुआ, सट्टा, शराब, गांजा, गुटखा, तंबाकू जैसी बुरी लतों का शिकार बन रही है। सबसे चिंतनीय बात तो यह है कि आज की कुछ बेटियां भी गुटखा, गुड़ाखू, तंबाकू का सेवन करने लगी हैं। युवा पीढ़ी को इन बुरी और जानलेवा आदतों से मुक्त रखने के लिए उन्हें खेल गतिविधियों व शिक्षा में व्यस्त रखना श्रेष्ठ कदम साबित हो सकता है।

*ग्राम पंचायत में हो लायब्रेरी* ............... 

अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन सदस्य रत्नावली कौशल ने सरपंच पंचों से आग्रह किया कि वे ग्राम पंचायत के फंड से पुस्तकालय की स्थापना करें, जहां मुंशी प्रेमचंद, बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय, महादेवी वर्मा, डॉ. सरोजनी नायडू, श्रीकृष्ण सरल, जैसे साहित्यकारों की लिखी पुस्तकें उपलब्ध हों। महात्मा गांधी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद, चंद्रशेखर आजाद, महान वैज्ञानिक अबुल कलाम आदि के जीवन दर्शन पर आधारित किताबें हों। इन सद साहित्यों को पढ़कर युवा और बच्चे सही मार्ग पर चलेंगे और बुराइयों से बचे रहेंगे। रत्नावली कौशल ने विजयी खिलाडियों को बधाई देते हुए पराजित खिलाड़ियों को और मेहनत कर अपनी प्रतिभा को निखारने की नसीहत दी।

कार्यक्रम में राजीव युवा मितान क्लब के सचिव धर्म आदिले, सदस्य अमित यादव, गोपाल निषाद, अभिषेक बंजारे, संजय, गांव की प्रतिष्ठित महिला कुसुम बंजारे, भगवती चतुर्वेदी, श्यामा खांडे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुलेखा कुर्रे, प्रधान पाठक जवाहर लाल डड़सेना, शिक्षक विनोद कश्यप, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सूचना के अधिकार विभाग के मुंगेली विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सचिव संजय कुर्रे भंडारी, ग्रामवासी गीता यादव, अशोक खरे, गुड्डू निषाद  समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।


Pages