विधानसभा मस्तुरी के सीपत ब्लॉक में मनोहर पात्रे को KKC कांग्रेस संगठन में मिली बडी जिम्मेदारी... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Tuesday, August 1, 2023

विधानसभा मस्तुरी के सीपत ब्लॉक में मनोहर पात्रे को KKC कांग्रेस संगठन में मिली बडी जिम्मेदारी... देखिए खास खबर

 विधानसभा मस्तुरी के सीपत ब्लॉक में मनोहर पात्रे को KKC कांग्रेस संगठन में मिली बडी जिम्मेदारी


 गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट

मस्तुरीः विधानसभा मस्तुरी क्षेत्र के सीपत ब्लॉक से संबंध रखने वाले मनोहर पात्रे को असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सीपत का दायित्व मिला है।

इस दायित्व के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.उदित राज व असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पान्डेय की आदेशानुसार बिलासपुर संभाग केKKCअध्यक्ष परमेश्वर रात्रे व महासचिव गणेशदत्त राजू तिवारी ने सीपत ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में मनोहर पात्रे को नियुक्त किया।

संभाग अध्यक्ष परमेश्वर रात्रे ने बताया कि KKC प्रदेश अध्यक्ष आलोक पान्डेय जी के आदेशानुसार विधानसभा मस्तुरी के मस्तुरी व सीपत दोनो ब्लॉको में ब्लॉक स्तरीय कमेटियां गठन किया गया। संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस पार्टी की विचारधारा व छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए संगठन का विस्तार किया जा रहा है। 

बैठक में उपस्थित असंगठित कामगार व कर्मचारी कांग्रेस के जिला महासचिव गणेशदत्त तिवारी ने बताया की संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.उदित राज व छत्तीसगढ प्रदेश के अध्यक्ष आलोक पान्डेय के दिशानिर्देश अनुसार विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक स्तरीय गठन किया जा रहा है।हमारा KKC संगठन प्रदेश कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को हर बूथ स्तर तक पहुचाने के लिए पुरी निष्ठा से काम करेगी।

आज बैठक में संभाग अध्यक्ष परमेश्वर रात्रे, जिला महासचिव गणेशदत्त राजू तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष दुर्गा तिवारी,सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष विजय गुप्ता, नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षमनोहर पात्रे,पिछड़ा वर्ग ब्लॉक अध्यक्ष उमेश चंद्राकर, सीपत पूर्व सरपंच संतोष भोई,श्यामु केशरवानी, अर्जुन कश्यप, बबलू कश्यप, जगत गोड,अजय,बजरंग, धनदास सवित्री सहित कांग्रेसी जन उपस्थित रहे।


Pages