सरगांव-बिलासपुर मार्ग में बैठे 30 पशुओं को किया गया गौठान में शिफ्ट...... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Friday, August 4, 2023

सरगांव-बिलासपुर मार्ग में बैठे 30 पशुओं को किया गया गौठान में शिफ्ट...... देखिए खास खबर

 सरगांव-बिलासपुर मार्ग में बैठे 30 पशुओं को किया गया गौठान में शिफ्ट



सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट


मुंगेली - कलेक्टर राहुल देव ने शुक्रवार के दिन राष्ट्रीय राज्यमार्ग में पशुओं के कारण हो रही दुर्घटनाओं में जानमाल की क्षति को रोकने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत आज विकासखण्ड पथरिया अंतर्गत सरगांव-बिलासपुर मार्ग में बैठे 30 पशुओं को समीपस्थ ग्राम किरना के गौठान में शिफ्ट किया गया। जनपद पंचायत पथरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि सड़क पर बैठे हुए पशुओं से आवागमन बाधित होता है। साथ ही दुर्घटना होने की भी संभावना रहती है। इसे देखते हुए विकासखण्ड पथरिया अंतर्गत प्रमुख मार्गों पर बैठे या विचरण कर रहे पशुओं को रेडियम बेल्ट एवं टैगिंग किया जा रहा है। साथ ही समीप के गौठान में शिफ्ट करने का कार्य भी किया जा रहा है। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


Pages