सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
भारत माता महिला कमांडो ने डूमरपाली में बैठक कर विधायक मंत्री को ज्ञापन देने बनाई रणनीति
महासमुंद :- दिनांक 16/06/2023 नशा मुक्ति अभियान को लेकर गांव गांव में भारत माता महिला कमांडो कार्य कर रही है, भारत माता महिला कमांडो समिति ने प्रदेश स्तरीय संघ बना कर सरकार तक अपनी बाते रखने के लिए, प्रथम बैठक डूमरपाली में संपन्न किए, (छ. ग. माता वाहिनी समाज जनकल्याण संघ छ. ग.) के नाम से संघ का निर्माण किया गया है, संघ का मुख्य उद्देश्य समाज में शांति व्यस्था, गांव में हो रहे अवैध शराब पर बिक्री पर रोक लगाने जैसे 18 उद्देश्य को लेकर संघ का निर्माण किया गया है, संघ के अध्यक्ष शत्रुघन साहू, बैठक में उपस्थित थे, ग्राम पंचायत डूमरपाली सरपंच संघ के महासचिव नंद कुमार निषाद के अलावा 14 गांव के महिला कमांडो के अध्यक्ष उपस्थित थे, सभी गांव के महिला कमांडो गांव में हो रही अवैध शराब बिक्री, के खिलाप लगातार संघर्ष रत है, और गांव की शांति व्यस्था बनाए रखने के लिए लोगो में जागरूता वा शांति व्यस्था बना रहे उद्देश्य को लेकर प्रति दिन वर्षो से सुबह साम गली भ्रमण करते है, जिससे असामाजिक तत्व के लोग किसी भी प्रकार की घटना करने से डरते है, जो गांव समाज वा शासन प्रशासन के लिए बहुत ही मददगार साबित हो रहे है, छ. ग. के माननीय यशस्वी मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न कई ऐतिहासिक निर्णय लेकर गरीब किसान मजदूर को न्याय योजना के तहत लाभ पहुंचाया है, इसी आशा के साथ महिला कमांडो भी समाज कल्याण विभाग में अपने समिति का पंजीयन कर रहे है, छ. ग. सरकार से सहयोग मानदेय की आसा रखते हुए सभी 90 विधायक को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया है, जैसे गरीब किसान मजदूर को सरकार आर्थिक सहयोग कर रहे है उसी तरह हम भारत माता महिला कमांडो को भी सरकार सहयोग मानदेय दे ताकि हम और अच्छे से मन लगा कर यह कार्य को आगे बढ़ाए, ऐसे आसा उद्देश्य के साथ ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।
