सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
मुख्यमंत्री निवास घेराव कार्यक्रम में शामिल होंगे भाजयुमो मंडल सरगांव के कार्यकर्ता
सरगांव - 19 जून सोमवार को रायपुर में होने वाले मुख्यमंत्री निवास घेराव कार्यक्रम में भाजयुमो मंडल सरगांव के अध्यक्ष पंकज वर्मा के नेतृत्व में सरगांव क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवाओं, भाजयुमो कार्यकर्ताओं सहित सैंकड़ों की संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में होंगे शामिल सोशल मीडिया प्रभारी भाजयुमो मंडल सरगांव महेश साहू ने बताया कि पीएससी घोटाले, प्रदेश के जनता के साथ वादा खिलाफी, प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार, जंगल राज सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर 19 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजयुमो तेजस्वी सूर्या के मौजूदगी में प्रदेश नेतृत्व भाजयुमो छत्तीसगढ़ के आह्वान पर होने वाले कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास घेराव में रायपुर पहूचकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा।
