सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
छोटा रावण मैदान रिसाली बना साइकल चोरी का अड्डा _गीतेश्वरी बघेल
दुर्ग - रिसाली भिलाई नवनिर्मित नगर निगम क्षेत्र रिसाली वार्ड क्रमांक वार्ड क्रमांक 9 में आए दिन साइकलो की चोरी हो रही है विगत तीन-चार महीनों में 5 से 6 साइकिल चोरों के द्वारा उठाए गए हैं दिनांक 15 जून 2023 को शाम 6:00से 8 बजे बीच समृद्धि बघेल अपने दोस्तों के साथ मैदान में खेलने गई हुई थी साइकल मैदान के बाहर पार्क किया गया था जब सारे बच्चे खेल कर वापस आए तो वहां साइकिल नहीं थीअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय मानव अधिकार छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष युवा महिला गीतेश्वरी बघेल ने समृद्धि बघेल के साथ नेवई थाना प्रभारी के समक्ष,चोरो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है साथ ही साथ मैदान के चारो ओर गस्त बढ़ने की भी मांग की हैं। रिसाली नगर निगम महापौर शशि सिन्हा को भी ज्ञापन सौप मैदान में तथा मैदान के चारों ओर सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की है।
