कांग्रेस नेत्री मीना आदिल पहुंची पचपेढ़ी रेस्ट हाउस महिला ब्लॉक कांग्रेस की मीटिंग में हुई संपन्न*........
CG. Right taimes news........
मस्तुरी - विधानसभा कांग्रेस नेत्री मीना आदिल अपने मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के पचपेढ़ी रेस्ट हाउस में महिला ब्लॉक कांग्रेस की मीटिंग कार्यक्रम में पहुंचे! जिसमे मुख्य रूप से मस्तुरी विधानसभा महिला प्रभारी लता रानी वैष्णव जी ज़िला ग्रामीण अध्यक्ष सीमा घृतेश जी ब्लॉक अध्यक्ष किरण यादव जी ब्लॉक अध्यक्ष करुणा दुंग दुंग जी ब्लॉक अध्यक्ष वहीदा खान जी बिंदु जायसी जी राजेश्वर भार्गव जी समस्त महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सरपंच जिला पंचायत सदस्य ब्लॉक महिला कांग्रेस की मीटिंग में उपस्थित रहे! कांग्रेस नेत्री मीना आदिल ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सरकार भूपेश बघेल की महत्वकांक्षी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने एवं छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने तथा कांग्रेस की 2023 की विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने के लिए चर्चा किया गया ! उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्व सहायता समूह के द्वारा कई ऐसी योजनाएं हैं जिसको छत्तीसगढ़ सरकार संचालित किया गया है जिसमें कंपोस्ट खाद मुर्गी पालन बकरी पालन मछली पालन बड़ी अचार पापड़ चना मुर्रा बनाने का काम कर रही है जिसमें आर्थिक रूप से स्व सहायता समूह की महिलाओं को मजबूती मिली है एवं आय का स्रोत बनी हुई है! उन्होंने कहा कि 50 परसेंट आरक्षण ग्रामीण क्षेत्रों में एवं शहरी क्षेत्रों में 33 परसेंट कि आरक्षण में महिलाओं को है जिसमें आधी आबादी महिलाओं की है जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न कार्य को गिनाते हुए कहा कि हमें छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने की बात कही गई!
