इंडियन गैस एजेंसी की ओवरलोड ट्रकों से लाखों की पैनी पसारी परिसर हो रहा छतिग्रस्त*...........
CG. Right taimes news.........
पथरिया - नगर में लगभग 40 लाख की लागत से नवनिर्मित पौनी पसारी सेड और परिसर बनाया गया है जिससे हटरी में बैठने वाले स्थानीय सब्जी विक्रेताओं और सर्वसुविधायुक्त छोटा बाजार मिल सके और उनके व्यपार को बढ़ावा मिले। इसके साथ ही नगरवासियों को भी व्यवस्थित बाजार की सुविधाएं दिलाने की परिकल्पना नगर पंचायत द्वारा की गई है लेकिन पौनी पसारी परिसर से लगे नगर के इंडेन गैस एजेंसी के ओवरलोड ट्रकों से परिसर में आने से पूरा परिसर क्षतिग्रस्त होने लगा है इससे पहले भी नगर पंचायत प्रसाशन ने दो बार टूटे फ्लोर का मरम्मत अपने फण्ड से कराया है लेकिन फिर से परिसर क्षतिग्रस्त परिसर स्थिति में पड़ा हुआ है । बड़ी बात यह है कि इंडेन गैस एजेंसी को ट्रक परिसर में लाने से रोकने का जहमत नगर पंचायत प्रसासन उठा क्यो नही पा रहा और क्यो बार बार नगरवासियों के कर के पैसे से मरम्मत कार्य कराया जा रहा है । वही इस विषय को लेकर नगर के सब्जी व्यपारियों में रोष भी देखा गया उनका कहना है कि गैस एजंसी तक पहुचने के लिये एक सड़क पहले से ही है फिर भी अपनी सुविधा के लिये परिसर से ट्रकों का आवागमन एजेंसी द्वारा किया जा रहा है ।
दुर्घटना की आशंका - नगर में स्थित गैस एजेंसी के ट्रकों के बाजार से होकर गुजरने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है वहां प्रत्येक दिन बाजार लगता है भीड़ भी रहती है ऐसे में भारी वाहन के गुजरने से नागरिको असुविधा तो होती है बल्कि किसी बड़ी दुर्घटना घटने की आशंका बनी हुई है शायद प्रसाशन भी जान माल को हानि का इंतिजार कर रहा है उसके बाद व्यवस्था सुधार करेंगे ।
एजेंसी को दूसरे जगह शिफ्ट करने की मांग - नगर की गैस एजेंसी भीड़भाड़ वाले स्थान में होने से दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी होती है जिसे देखते हुए और नगर वासियों की मांग पर नगर पंचायत सभापति संपत जायसवाल ने प्रशासन से एजेंसी को नगर के बाहरी इलाके में लें जाने की मांग जिला प्रशासन से करने की बात कहते हुए नगर पंचायत सीएमओ से गैस एजेंसी के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही उन्होंने व्यपारियों को नगर पंचायत द्वारा उचित कार्यवाही का भरोषा दिलाया है ।
नगर पंचायत अध्यक्ष ग्वाल दास अनंत - नागरिको ने इस विषय पर अवगत कराया है , आवश्यक कार्यवाही के लिये नगर पंचायत सीएमओ को कहा गया है ।


