कांग्रेस प्रदेश सचिव जागेश्वरी वर्मा की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, स्कॉर्पियो और साईं सफर में हुई बड़ी टक्कर गाड़ी में सवार सभी को गंभीर चोटें*
CG. Right taimes news..........
मुंगेली// सरगांव - जिला पंचायत मुंगेली की सदस्य और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव जागेश्वरी वर्मा और उनके पति घनश्याम वर्मा की स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। आज सुबह करीब 12 बजे दोनो किसी काम से पथरिया से सरगांव की ओर आ रहे थे। उसी दौरान ग्राम बावली के पास मोड़ में उनकी गाड़ी को साई सफर बस के द्वारा सामने से जोरदार टक्कर मार दिया गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि सभी घायल गाड़ी में ही फंस गए थे।
मामले की जानकारी होते ही सरगांव पुलिस तत्काल मौके वारदात पर पहुंच घायलों को बावली ग्राम के ग्रामीणों के साथ बड़ी मसक्कत के बाद निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरगांव भर्ती कराया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अपोलो अस्पताल बिलासपुर रिफर कर दिया गया है। उनके गाड़ी के ड्राइवर की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना की जानकारी लगते ही कांग्रेसी नेताओं सहित उनके समर्थकों ने उनके इलाज के लिए मोर्चा सम्हाला हुआ है।



