लोरमी मे स्व सहायता समूह की महिलाओं का दो दिवसीय कार्यक्रम में पदमश्री फुलबासन यादव होंगे शामिल.. शीलू साहू*.........
CG. Right taimes news..........
लोरमी - स्व सहायता समूह की महिलाओं का दो दिवसीय आयोजित कार्यक्रम में पद्मश्री फुलबासन यादव आयोजित बिहान समिति महिला स्वसहायता समूहों के कार्यक्रम में शामिल होंगी.3और 4जून को महिला स्वसहायता समूहों को स्वरोजगार आजिविका अर्जित करने कार्यशाला शिक्षा और नशामुक्ति के प्रति जागरूकता कार्यक्रम रखे गए हैं.प्रमुख आयोजन कर्ता जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू ने जानकारी देते हुए कहा कि लोरमी विधानसभा में महिलाओं को आगे बढ़ने प्रेरित करने सहित स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दो दिन के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमे पद्मश्री फूलबासन दीदी सभी महिलाओं का मनोबल बढ़ाने शामिल होंगी.और महिला स्व सहायता समूह को अपना मार्गदर्शन प्रदान करेगी.3जून को वनांचल के खुड़िया में कार्यशाला में आयोजित होगी जिसमें वन क्षेत्र की सभी समूहों की महिलाएं सम्मिलित होंगे.वही4जून को मुंगेली जिले की सभी महिला स्वसहायता समूह की महिलाएं लोरमी मानस मंच में आयोजित भव्य कार्यशाला व सम्मान समारोह में सम्मिलित होंगे.जहां सभी महिलाओं का सम्मान पद्मश्री के हाथों किया जाएगा.इसके बाद लोरमी नगर में हजारों की संख्या में महिलाएं नशामुक्ति रैली निकालेंगी.जिसका मुख्य उद्देश्य लोगो के नशा से दूर होने के लिये प्रेरित करना होगा.आयोजन को सफल बनाने जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू और स्वसहायता समूह की महिलाएं जुटी हुई है
