पटवारी संघ के अनिश्चितकालीन हड़ताल 20 वे दिन भी जारी समर्थन में पहुंचे ......शीलू साहू ....देखिए खास खबर....... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Friday, June 2, 2023

पटवारी संघ के अनिश्चितकालीन हड़ताल 20 वे दिन भी जारी समर्थन में पहुंचे ......शीलू साहू ....देखिए खास खबर.......

पटवारी संघ के अनिश्चितकालीन हड़ताल बीसवें दिन भी जारी, समर्थन में पहुंचे - शीलू साहू*........ 


CG. Right taimes news........ 

मुंगेली  - आगर खेल परिसर में हड़ताल में बैठे पटवारी संघ के मांगो का समर्थन करने जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू पहुंची,पटवारी संघ से वृहद चर्चा की,जिला पंचायत सदस्य  शीलू साहू ने कहा कि राजस्व पटवारी संघ की 8सूत्रीय मांग को राज्य सरकार को जल्द पूरा करना चाहिए,इतने तेज धूप तापमान 45डिग्री से पार है और ये कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं और दुखद है कि शासन बीस दिन बीत जाने के बाद भी बात करने को तैयार नही ये बहुत बड़ी विडंबना है जबकि सरकार को अपने कर्मचारियों का ध्यान तो रखना चाहिए और इनकी छोटी छोटी ही सही लेकिन आवश्यक मांग को तो पूरा करना चाहिए,कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते शीलू साहू में कहा कांग्रेस जनघोषणा पत्र में बड़े बड़े चुनावी वादे कर सरकार में आई और कोई वादे पूरे नही करते हुए केवल वादाखिलाफी ही कर रही है,शासन को समझना चाहिए खेती का समय है बच्चो के एडमिशन का समय है ऐसे में पटवारी संघ के हड़ताल से न तो किसानों का काम हो रहा न ही बच्चों का जाति निवास आमदनी प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज बन पा रहे,सभी परेशान हो रहे हैं ऐसे में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार इनकी मांगों को जल्द पूरी कर वापस लौटाया जाने की बात कही गई


Pages