पेयजल की समस्या ग्रामीणों में मची हड़कंप आक्रोश जनप्रतिनिधि अधिकारियों में नोकझोंक.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Saturday, May 20, 2023

पेयजल की समस्या ग्रामीणों में मची हड़कंप आक्रोश जनप्रतिनिधि अधिकारियों में नोकझोंक.... देखिए खास खबर

सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट 


 पेयजल की समस्या ग्रामीणों में मची हड़कंप आक्रोश जनप्रतिनिधि  अधिकारियों में नोकझोंक



*बूंद बूंद पानी के लिए जूझ रहे ग्रामीण 170 घरों में पानी की सप्लाई पीएचई अधिकारी से मिली गलत जानकारी*




पथरिया - विकासखंड मुख्यालय से लगे ग्राम डाकाचाका में भीषण जल संकट से जूझ रहे ग्रामीण लगभग 18 सो आबादी वाले  ग्राम मे निस्तार हेतु, एक तलाब एक पंप है जिस पर ग्रामीण लाइन लगाकर  पानी भरते हैं वही घंटों लाइन बंद होने से समस्या और बढ़ जाती है जिला पंचायत सदस्य जागेश्वरी घनश्याम वर्मा का क्षेत्र होने से उन्होंने अपनी समस्या जिले के पीएचई अधिकारी से की उन्होंने गलत जानकारी देते 170 घरों में पानी सप्लाई होने की बात कही गलत जानकारी लेकर गुमराह करने में आक्रोशित जिला पंचायत सदस्य ने मौके पर  अधिकारियों को तलब किया जहां एक भी घर पर पानी चालू होना नहीं पाया गया 

साथ ही मौके पर उपस्थित इंजीनियर एवं ठेकेदार को शासन के प्रतिनिधि को गुमराह करने का आरोप लगाया एव आवश्यक निर्देश दिए । स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश एवं कार्य में गुणवत्ताहीन होने की शिकायत की गई ।


*विभागीय अधिकारी ने क्या कहा*


विभागीय अधिकारी ने बताया कि   क्षेत्र के 138 ग्रामों में पानी टंकी का कार्य चल रहा है जिसमें अधिकतर में कार्य करने की समय अवधि समाप्त होने पर भी ठेकेदारों द्वारा कार्य पूरा नहीं किया जा सका है जिसमें क्षेत्र में पेयजल की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है ग्राम डाकाचाका के एक करोड़ 33 लाख का पाइप लाइन विस्तार का कार्य चल रहा है कार्य लगभग पूर्णता की ओर है जिसमें टेस्टिंग के नाम लेकर कार्य में लेटलतीफी की जा रही है 

एसडीओ पीएच सोनखरे ने बताया कि टंकी का कार्य अधूरा है टेस्टिंग चल रही है पाइप लाइन डैमेज है उसको सुधार कर सप्लाई चालू कर दी जाएगी



*ग्राम वासियों ने क्या कहा*



ग्राम के नागरिक रामप्रकाश रामनारायण गौ तरिया हीरा दास ने टंकी निर्माण में गुणवत्ता नहीं होने का आरोप लगाया वही पाइपलाइन का कार्य कुशल श्रमिक मैकेनिक से नहीं कराए जाने से जगह-जगह लीकेज की शिकायत भी है



संबंधित अधिकारी और ठेकेदार ने कहा


ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर इंजीनियर और ठेकेदार का घेराव किया इंजीनियर करइया पानी की समस्या क्षेत्र के चालीस गांव में है उसके अधिकतम कार्य हो गए हैं यहां भी शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा वाटर लेवल डाउन होने की वजह से पंप नहीं चल रहे जिससे समस्या बढ़ गई है

ज्ञात हो की पथरिया क्षेत्र  450 फीट मैं भी पानी नहीं निकल पा रहा जिससे विभिन्न माध्यमों से वाटर रिचार्जिंग की आवश्यकता है जिसमें शासन की योजना नरवा एवं नालियों में पानी का ठहराव कर तालाब गहरा कर वाटर रिचार्जिंग की जा सकती है शासन को क्षेत्र के लिए स्मार्ट फोन योजना पानी रोकने के लिए भी जानी होगी सही लोगों की प्यास बुझ पाएगी ।


ज्ञात हो क्षेत्र के  लगभग सभी ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पानी की समस्या को दूर करने के लिए पाइप लाइन का विस्तार किया जा रहा है ।जिससे ग्राम के लोगो को पानी की समस्या न हो । लेकिन इस योजना जमीन स्तर पर और कुछ ही बया कर रही है । ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विभागीय एंव ठेकेदार की मिलीभगत से इस योजना गांव में फैल होते नजर आ रहा है ठेकेदार द्वारा तो विभाग से काम ले लिया जाता है और अपने नीचे स्तर के लोगो को पेटी पर काम देकर कराया जाता है ।जिससे ग्राम के लोगो को  चल रहे कार्य में कुछ घटिया निर्माण पर   ठेकेदार को बोल पाते है न ही विभागीय लोगो को ।और पेटी ठेकेदार अपनी मनमर्जी से कार्य कराया जाता है ।


Pages