हेल्थ फॉर ऑल' थीम, के साथ स्वास्थ्य दिवस पर लोगो को किया जागरूक.....
CG. Right taimes news.........
पथरिया - ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बेलखुरी में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब के युवाओं ने चलाया जागरूकता अभियान। युवाओं ने गांव के लोगो को पोस्टर के माध्यम से जागरूक किया,साथ ही विभिन्न घरों के दीवारों में भी पोस्टर चिपकाए गए।वही युवा शासकीय महाविद्यालय पथरिया के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुरेश कुमार राजपूत ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर लोगों को स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि बेहतर शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए सदैव नशे से दूर रहने की बात कही। शौच करने के बाद और खाना खाने से पहले हाथो का हैंड वास जरूर करें आप भी सुरक्षित रहे और अपने परिवार और अपने देश को स्वच्छ व स्वस्थ बनाए रखें। इस अवसर पर नितेश कुमार राजपूत, दौलत सिंह राजपूत, गौकरण यादव, जगदेव साहू व चेतन साहू उपस्थित रहे।
