गायत्री परिवार हमारे धार्मिक मार्गदर्शक - जागेश्वरी वर्मा........
CG right taimes news.......
सरगांव - न.पं. सरगांव के महामाया मंदिर परिसर में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संगीतमय शिव पुराण कथा का आयोजन 7 से 10 अप्रैल आयोजित हो रही है। जिसके प्रथम दिवस कलश यात्रा में आज कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से जागेश्वरी वर्मा ने धार्मिक अनुष्ठान की साक्षी बनते हुए शामिल हुई। कांग्रेस नेत्री ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में बढ़ रही सामाजिक कुरीतियों पर अंकुश लगाया जा सकेगा। नशा मुक्ति, गौ रक्षा, सनातन धर्म की रक्षा, पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्राप्त होता है आपने पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संगीतमय शिव पुराण कथा से क्षेत्र की जनता की खुशहाली और समृद्धि बढ़ने की कामना की और इस तरह के धार्मिक आयोजनों को सतत रूप से क्षेत्र में आयोजित होते रहने के लिए धर्म गुरुओं से निवेदन किया है। क्षेत्र की जनता से निवेदन किया है कि वे इन धार्मिक अनुष्ठान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले और अपना जीवन सफल बनावे। नगर भ्रमण करते हुए इस कलश यात्रा ने लगभग 4 किलोमीटर की दूरी तय की और महामाया मंदिर परिसर में संध्या आरती, उद्बोधन के साथ संपन्न हुआ। ज्ञात हो कि प्रतिदिन प्रातः 5 बजे योगाभ्यास एवं प्राणायाम, प्रातः 6 बजे शिव पूजा एवं रुद्राभिषेक, 8 बजे गायत्री महायज्ञ व विभिन्न संस्कार एवं संध्या 3 बजे से शिव पुराण कथा पं ओमप्रकाश ठाकुर व योगाभ्यास प्राणायाम भुवनेश्वरानंद द्वारा किया जाएगा ।कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से महामाया विकास समिति अध्यक्ष शिव पांडेय, गायत्री यज्ञ अध्यक्ष धनुष साहू, तुलसी राम, दुखीराम कौशिक,
खिलावन साहू, ब्रम्हानंद साहू, ललित यादव, राजकुमार साहू, राम जुड़ावन साहू, द्वारिका
कौशिक, बलदाऊ वर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, तुलसी साहू, गायत्री भोसले, धनीराम साहू, गायत्री परिवार के सदस्य सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे हुए हैं।
