वार्ड 9 में सीसी रोड निर्माण पर वार्डवासियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष का जताया आभार.......
CG. Right taimes news.....
पथरिया - नगर पंचायत के 15 वार्डो में लगभग एक करोड़ के सीसी रोड और नाली निर्माण प्रगति पर है इसी में से सीसी सड़क का निर्माण वार्ड 9 में शुक्रवार को प्रारम्भ हुआ जिसके बन जाने से जनपद सड़क से वार्ड 9 के अंदर गलियों तक पहुच सुगम हो जाएगा चूंकि यह सड़क मुख्य मार्ग से पूरे वार्ड को जोड़ता है इसलिये इसके निर्माण से वार्डवासियों में हर्ष व्यपात है वार्ड के नागरिकों ने बताया कि हमारे सुविधाओं में विस्तार हो रहा है जिसके लिये हम सभी वार्डवासी नगर पंचायत अध्यक्ष ग्वाल दास अनंत के आभारी है । सड़क निर्माण के निरीक्षण में पहुचे नगर पंचायत के लोक निर्माण विभाग सभापति संपत जायसवाल ने निर्माण कार्य पर संतोष जताते हुए निर्माण एजेंसी को गुणवत्तायुक्त कार्य करने का निर्देश दिया । वही नगर पंचायत अध्यक्ष ग्वाल दास अनन्त ने कहा कि पूरे नगर में सड़क निर्माण गुणवत्तापूर्ण कराया जा रहा है उन्होंने आगे कहा कि नगर वासियों के आशीर्वाद से सेवा का अवसर मिला है मेरी पूरी टीम नगर वासियों के सुविधा विस्तार में प्राथमिकता से कार्य कर रही है । इसी बीच निरीक्षण में वार्ड क्रमांक 03के पार्षद धर्मेंद्र श्रीवास एल्डरमैन तुलसी सोनवानी एल्डरमैन कमल नारायण द्विवेदी छोटू जायसवाल रवि राठौर आदि लोग उपस्थित रहे
