ब्लॉक स्तरीय साहू संघ शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में शामिल हुई - शीलू साहू*......
CG. Right taimes news........
*रायगढ़/-* ग्राम लोढ़ाझर खरसिया तहसील साहू संघ शपथ ग्रहण समारोह व भक्त माता कर्मा जयंती एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष साहू संघ मोहन कुमार साहू जी एवम् छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ साहू संघ एवम् मुंगेली जिला पंचायत सदस्य माननीया शीलू साहू जी शामिल हुई। अतिथियों का पुष्प हार बाजे गाजे एवम् फाटकों से भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात साहू समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों कि सुख समृद्धि खुशहाली की कामना करते हुए समस्त सामाजिक भाई बहनों को माँ कर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सेतराम साहू जी, महेश साहू जी, गिरजा प्रसाद साहू जी, डिगरीलाल साहू जी, कुसमत साहू जी, रमेश साहू जी, गंगाधर साहू जी, जगदीश साहू जी, शीला साहू जी, उमा साव जी, त्रिवेणी साहू जी, खीर साहू जी, लावन लाल साहू जी, मनोरथ जी आदि सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवम् महिलाशक्ति उपस्थित रहे।

