अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का हुआ आयोजन..... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Saturday, March 11, 2023

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का हुआ आयोजन..... देखिए खास खबर

सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट 



मुंगेली --- विकासखंड पथरिया मे शनिवार के दिन जल शक्ति सप्ताह के अवसर पर जल जीवन मिशन के तत्वधान में स्व सहायता समूह के सकरी महिलाओ सहित क्षेत्र के सभी महिलाओं को जागरूक करने के उदेश्य से विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां महिलाओ ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लिया 

जिला जल एवम स्वच्छता मिशन के अध्यक्ष मुंगेली कलेक्टर राहुल देव कार्यपालन अभियंता खंड मुंगेली आई पी मांडवी  के निर्देश पर  महिला अंतराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जल शक्ति सप्ताह आयोजित किया गया था इसी कड़ी में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मुंगेली पथरिया ब्लॉक एवं मुंगेली ब्लॉक में   रंगोली प्रतियोगिता डांस प्रतियोगिता जैसे रैली का आयोजन किया गया जहां ग्रामीण महिलाओ एवं बच्चो ने  भी इस कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी प्रस्तुति दी इस दौरान जल जीवन  मिशन के समन्वयक अमित श्रीवास ने महिलाओ को  जल जीवन मिशन  योजना   संबंध में बताया  वही जल की गुणवत्ता जल संरक्षण एवम संवर्धन के प्रति जागरूक किया गया कार्यक्रम में समन्वयक प्रवीण मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि जल जीवन मिशन में  महिलाओ की भूमिका महत्वपूर्ण है ग्रामीण महिलाओ  को जागरूक होना पड़ेगा जिसके बाद यह योजना बेहतर रूप से चलेगा बहरहाल इस कार्यक्रम के दौरान सहायता क्रियान्वयन एजेंसी सक्षम स्वयं सेवी संस्था से नरेंद्र राजपूत , समर्थन सेंटर संस्था से मनीष कपले , सक्रिय महिला समिति के सदस्य आराधना तिवारी, संतोषी राजपूत ,  भुनेश्वरी ध्रुव ,  ज्योति कश्यप , सविता कुर्रे  ,के अलवा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाये शामिल हुए।


Pages