सेल्समैन द्वारा 120 क्विंटल राशन की हेराफेरी जांच अधिकारी ने उच्च अधिकारी को सौंपी रिपोर्ट.....देखिए खास खबर...... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Saturday, March 11, 2023

सेल्समैन द्वारा 120 क्विंटल राशन की हेराफेरी जांच अधिकारी ने उच्च अधिकारी को सौंपी रिपोर्ट.....देखिए खास खबर......

सेल्समैन द्वारा 120 कि.राशन की हेराफेरी संबंधित जांच अधिकारी ने उच्च अधिकारी को सौंपी रिपोर्ट....... 


CG. Right taimes news..... 

पात्र हितग्राहियों को सरकारी राशन दुकान से मिलने वाला चावल की हेराफेरी करने वाले सेल्समैन के विरुद्ध ग्रामीणों में फूटा गुस्सा इस दौरान 2,3 माह से राशन नहीं मिलने पर सेल्समैन को जमकर लताड़ा लगाई  पुरुष के साथ-साथ महिलाओं में भारी आक्रोश देखा गया! 


पथरिया - विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत  ग्राम पंचायत पीपरलोड़ का है! पिछले 2,3 माह से शासकीय उचित मूल्य की दुकान से राशन नहीं मिलने पर  हितग्राहियों  के द्वारा आरोप लगाया गया है, कि सोसायटी सेल्समैन संजय वर्मा के द्वारा गांव के आधे लोगों को चावल दिया गया बाकी हितग्राहियों को करीब सैकड़ों परिवार का चावल संचालक के द्वारा नहीं दिया गया ! जिसके कारण उनके परिवार में राशन नहीं मिलने से भूखे मरने की स्थिति आ गई है! 

*ग्रामीणों ने सेल्समैन के ऊपर कई गंभीर आरोप*..... 

 ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया कि 3 माह से हमारे परिवार का चावल शक्कर नमक नहीं दिया गया है! वही दुकान जाने पर संचालक द्वारा  बोला जाता है कि इस माह का चावल नहीं आया है, करके  बोला जाता है, तो कभी चावल खत्म होने की बात करता है, बाद में दे दूंगा करके राशन कार्ड को रख लिया जाता है,  राशन कार्ड में जबरजस्ती फिंगरप्रिंट लेकर चावल मिल गया है करके चढ़ा देते हैं, जबकि ऐसे बोलते बोलते करीब 3 माह होने को है आज तक राशन वितरण नहीं हुआ है!बच्चे घर में छोटे-छोटे हैं ऐसे में परिवार में खाने की किल्लत पड़ी हुई है ग्रामीणों ने यह भी कहा की इस बात को लेकर ग्राम के कुछ ग्रामीणों ने पथरिया खाद्य अधिकारी को सेल्समैन  के राशन वितरण में लापरवाही करने का लिखित शिकायत परिवार के सदस्यों पथरिया खाद्य अधिकारी से की थी  जिसके उपरांत खाद्य विभाग के आला अधिकारी ग्राम पीपरलोड़़ के शासकीय राशन दुकान में जांच किया गया जहां  जांच के दौरान राशन वितरण करने वाले संचालक संजय वर्मा के ऊपर तकरीबन 120.84 क्विंटल चावल एवं 1.55 कि. शक्कर तथा 2.54 कि. नमक गड़बड़ी  करने को पाया गया! साथ ही ग्रामीणों ने एक और खुलासा करते हुए कहा की सेल्समैन संजय वर्मा का निवास गांव से ही है और हमेशा अक्सर शराब के ही नशे में रहता है कई बार तो राशन वितरण के दौरान नशे में धुत सोते हुए भी पाया गया इस तरह से ग्रामीणों के द्वारा कई गंभीर आरोप सेल्समैन के ऊपर लगाया गया! अब देखने वाली बात यह होगी कि ऐसे लापरवाह सेल्समैन संजय वर्मा के ऊपर संबंधित विभागीय अधिकारी किस तरह से कार्यवाही की जा सकती हैं यह एक जांच का विषय है

*पथरिया खाद्य अधिकारी दीपाली सिंह ने बताया*....... 

पथरिया खाद्य अधिकारी दीपाली सिंह ने बताया कि हमारे द्वारा जांच के दौरान पीपरलोड़  सेल्समैन के द्वारा बहुत ही ज्यादा अनियमितता पाया गया जांच के दौरान हितग्राहियों के राशन कार्ड में फिंगरप्रिंट भी कराया गया था परंतु उनका राशन अब तक नहीं दिया गया है जबकि  चावल शक्कर नमक  जीरो साटेज था मैंने खुद जांच किया उन्होंने यह भी कहा कि पिछले सेल्समैन पंचराम वर्मा के द्वारा घोषणा पत्र और पंचनामा मेरे द्वारा देखा गया उसमें उनके द्वारा  भरपाई कर दिया गया है उसमें निरंक पाया गया  उन्होंने ये भी कहा कि हमारे द्वारा जांच के दौरान सेल्समैन के ऊपर कई अनियमितता पाया गया तथा हमारे द्वारा जांच कर रिपोर्ट को उच्च अधिकारी को दिया गया है जैसे ही आदेश आएगा फिर कार्रवाई की जाने की बात कही


Pages