कपूवा मे सात दिवसीय सतनाम ग्रंथ का आयोजन ..पंडित मानदास अनंत*.......
CG. Right taimes news.........
पथरिया - जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कपुवा में सात दिवसीय सतनाम धर्म ग्रंथ कथा का आयोजन होने जा रहा है जिसमें ग्राम मंजीगांव नवागढ़ जिला बेमेतरा से पंडित मानदास अनंत एवं उसके साथियों के द्वारा 27 फरवरी दिन सोमवार से लेकर 5 मार्च रविवार के दिन यह कार्यक्रम समापन होगी ! सभी ग्राम वासियों के द्वारा इस कार्यक्रम को बडे़ ही उत्साह से कराने जा रहा है! जिसमें गांव के छोटे बड़े महिलाओं एवं बुजुर्ग बच्चों में भारी उत्साह के साथ देखा गया ! जहां गांव में शांति का माहौल बना हुआ है वहीं इस कार्यक्रम को देखने के लिए आसपास के सभी श्रद्धालुओं ने इस कार्यक्रम का आनंद लिया! साथ ही ग्राम वासियों के द्वारा भोजन पानी जैसे समय-समय पर आने जाने वाले श्रद्धालुओं एवं अतिथियों के लिए स्वल्पाहार का भी व्यवस्था रखा गया है! वहीं ग्राम वासियों ने बताया कि पंडित मानदास अनंत के द्वारा सोमवार के दिन कलश यात्रा तथा गुरु घासीदास बाबा जी का गुरुगद्दी का दीप प्रज्वलित कर ग्रंथ कथा का शुरुआत की गई और आज कथा का तीसरा रोज है जिसमें पंडित जी के द्वारा बाबाजी के जीवन चरित्र एवं संघर्ष का प्रवचन के माध्यम से बताने जा रहा है!
इस कार्यक्रम में गांव के भंडारी छड़ीदार जैसे रामप्रसाद घृतलहरे,फुल दास टंडन ,मनोज टोन्डे ,चंदूलाल जांगड़े, श्याम जी जांगड़े, कार्तिक राम बंजारे, गोफेलाल आहिरे, चंद्रप्रकाश आहिरे, खेलावन पहाडे़, लखेश्वर ज्ञानचंद आहिरे, टीकाराम टंडन, रवि दिवाकर ,उत्तरा जांगड़े, नेता कुर्रे, जैसे समस्त ग्रामवासियों का अहम भूमिका रहा!

