त्रिसंगम सतनाम धाम उमदा भिलाई - 3 में 30 वां स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह......
CG. Right taimes news.......
दुर्ग भिलाई - संत शिरोमणि गुरुघासी दास जी का स्मरण करते हुए त्रिसंगम सतनाम धाम का स्थापन दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 28 फरवरी दिन मंगलवार को भिलाई 3 उमदा के गुरु बालकदास सेवा समिति के तत्वधान में किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में निर्मल कोसरे महापौर, राष्ट्रीय महासचिव एवम प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ गीतेश्वरी बघेल,अनीता गुरुपंच रायपुर ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमिटी, दिप्ती आशीष वर्मा पार्षद, मनीष बंजारे जिला महंत दुर्ग गुरु रूद्रकुमार, मनोज डहरिया, दीपक चंद्राकर,मनोज मढरिया, कल्याण बंदे , कुर्रे , रामानंद जांगड़े चरोदा अध्यक्ष सतनामी समाज, अंकलहु मारकंडे, तोपसिंग देशलहरा, संतराम टंडन, राजेश बंजारे, मानदास डहरिया, मिलाप दास बंजारे अंतरराष्ट्रीय कलाकार , पद्मश्री 2023 उषा बाई बारले ,देव ऋषि घिदोड़े, संरक्षक गुलशन ढीढी, मनीष देशलहरे जसपाल जांगड़े ,त्रिलोक बंजारे, डाक्टर पार्वती कुर्रे,कविदास बघेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संरक्षक के रूप में सर्व श्री एस. के.केसकर, अरुण कुमार खुटेल, गुलशन ढीढी,खगेश कोसरिया के रूप में कार्य का निर्वहन किया। मंच का संचालन बड़े ही सुन्दर ढंग से टूम्मन लाल जांगड़े ने किया। आए हुए अतिथियों का पुष्प गुच्छ तथा स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम का आयोजन गुरु बालकदास कल्याण समिति के अध्यक्ष इतवारी राम मधुकर, उपाध्यक्ष संतराम भारती, महासचिव डी. एस. बंजारे, सचिव धनराज खूटेल, कोषाध्यक्ष भंवर सिंह डहरिया, सहसचिव संतोष कुमार बंजारे, संगठन सचिव बिसाहू राम गायकवाड तथा समिति के अन्य सभी सदस्यगण जिसमे एन.के. बघेल, धरम दास बंजारे ,नारायण डहरिया, नीलकंठ बघेल, बेनीराम भारती, राजू डहरिया सुशिंद्रा भरती, बीरेंद्र भतरिया, नरेंद्र भतरिया, डोमन मधुकर, प्रकाश राम कुर्रे,नारायण टंडन धर्मेंद्र गायकवाड, राजेश चंदेल, दिलीप डेहरिया, टीकम खुटेल, कुमार लहरें ,देवेंद्र खूटेल,नारायण मधुकर , विजय बंजारे, घनश्याम बंजारे ,राजकुमार बघेल, टूम्मन जांगड़े, राजा राम डहरिया, रेशम लाल जांगड़े, आनंद बंजारे, देवेंद्र खुटैल पुष्पा कुर्रे, मित्रा देवी महिलांग तथा समिति के सभी कर्मठ सदस्यों के सौजन्य से संपन्न हुआ। सभी संत समाज ने मिलकर बाबा जी की गुरुगद्दी काली प्रज्वलित कर बाबा जी के प्रतीक चिन्ह जैत स्तंभ में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का आयोजन किया। आए हुए अतिथियों ने बाबा जी के 7 उपदेशों को बताने का प्रयास किया किया, शिक्षा ,रोजगार, महिला सशक्तिकरण के साथ समाज को आगे बढ़ाने का आगे विकसित करने जैसे संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी ने सत्य ,अहिंसा,प्रेम, क्षमा,दया, करुणा व्यवहार एवं मानव मानव को एक समान बताया था, जिसमें समाज की उन्नति में सभी का योगदान आवश्यक है अतः बेटियो की शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। वीर बलिदानी गुरु बालक दास जी के अथक प्रयास से ही आज संपत्ति रखने का अधिकार मिला है । अतःउनके बताए मार्ग का अनुसरण करना हमारा कर्तव्य है इन्ही विचारो के साथ कार्यक्रम को संपन्न कराया गया।
