तीन दिवसीय सतनाम ग्रंथ गुरु दर्शन मेला का आयोजन पी.एच.ई.मंत्री जगतगुरु रूद्र कुमार का हुआ भव्य स्वागत ......देखिए खास खबर...... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Sunday, February 19, 2023

तीन दिवसीय सतनाम ग्रंथ गुरु दर्शन मेला का आयोजन पी.एच.ई.मंत्री जगतगुरु रूद्र कुमार का हुआ भव्य स्वागत ......देखिए खास खबर......

तीन दिवसीय सतनाम ग्रंथ गुरु दर्शन मेला का आयोजन पी.एच.इ मंत्री जगतगुरु रूद्र कुमार का हुआ भव्य स्वागत........ 


CG. Right taimes news....... 

विकासखंड पथरिया अंतर्गत  ग्राम चंदली में 16,17,18, तीन दिवसीय सतनाम ग्रंथ एवं गुरु दर्शन मेला का भव्य रुप से आयोजन रहा ! जहां चंदली गांव में  गुरुजी के आगमन पर  ग्राम वासियों मे भारी उत्साह देखा गया ! मुख्य अतिथि पीएचई मंत्री एवं जगतगुरु रूद्र कुमार जी का समाज के लोगों द्वारा बाजे गाजे एवं बाइक रैली डीजे के साथ भव्य रूप से स्वागत कर ग्राम चंदली धाम मेला मे प्रस्थान किया गया! जिसकी अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष ग्वाल दास अनंत के नेतृत्व में किया गया! तत्पश्चात गुरुजी द्वारा बाबा जी के मंदिर गुरुगद्दी स्थापना कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना एवं ध्वजारोहण किया गया! इसके साथ ही जगतगुरु जी को मंच पर लाया गया! तथा समाज के लोगों द्वारा जगत गुरु जी को स्मृति चिन्ह देकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई तथा समाज के लोगों द्वारा गुरुजी का बारी- बारी से पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया! पीएचई मंत्री जगतगुरु द्वारा रंगमंच एवं अहाता निर्माण का भूमि पूजन किया गया तथा मेला स्थल में सर्व सुविधा युक्त भवन के लिए 10, लाख एवं सीसी रोड निर्माण के लिए 5, लाख कुल 15, लाख देने का घोषणा किया गया! साथ ही गुरु जी द्वारा कहा गया आगामी गिरौदपुरी धाम में 24,25,26, फरवरी को विशाल मेला में आने हेतु आमंत्रित किया गया साथ ही समाज को बाबा जी के बताए हुए मार्ग में चलने एवं एकता व भाईचारे के साथ मिलकर रहने की बात कही गई! 


इसी कड़ी में आपको बताते चलें कि गुरुवार को पंडित चंद्रभान डहरिया के द्वारा दीप प्रज्वलित कर बाबा जी का ग्रंथ कथा की शुरुआत की गई रात्रि कालीन पंडवानी गायिका प्रतिमा बारले के द्वारा सतनाम भजन का आयोजन रहा  तथा शुक्रवार को पंडित चंद्रभान के द्वारा कथा रसपान रहा! रात्रिकालीन पंडित गोवर्धन बघेल द्वारा नया तर्ज सतनाम भजन एवं शनिवार को गद्दी स्थापना व ध्वजारोहण समापन में पहुंचे जगतगुरु रूद्र जी आगमन रहा तथा रात्रि कालीन द्वारका बर्मन द्वारा कार्यक्रम दिया गया! 

नगर पंचायत ग्वालदास अनंत ने कहा........ 



पथरिया नगर अध्यक्ष ग्वालदास अनंत ने कहा कि स्वर्गीय संत मंगलदास बघेल के द्वारा जो सपना देखा गया था कि ग्राम चंदली को चंदली धाम  के नाम से जाना जाए  जिसके लिए उन्होंने अपने मेहनत से करीब 20. लाख रू. की लागत से अपने ही जमीन पर मंदिर का निर्माण कराया गया उनका सपना था इस मंदिर में जगतगुरु के द्वारा गद्दी स्थापना एवं ध्वजारोहण गुरुजी के शुभ हांथो से हो  तथा गुरु जी के आशीर्वाद से मेले का आयोजन किया जाए उनका सपना था! और उस सपना को साकार करते हुए उनके बेटे  मान कुमार बघेल दीना दास बघेल उत्तरा कुमार बघेल के द्वारा अपने स्वर्गीय पिता जी की सपना को पूरा किया गया! 

सरपंच दीना दास बघेल ने कहा......... 

स्वर्गीय मंगलदास पुत्र सरपंच दीना दास बघेल ने बाहर से आए हुए जनप्रतिनिधि सरपंच पंच गांव के भंडारी छड़ी दार एवं आए हुए आसपास के श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा की मेरे स्वर्गीय पिता जी ने जो सपना देखा था उनको  मैंने आप सभी के सहयोग से पूरा करने का प्रयास किया इसके लिए आप सभी का  आभार व्यक्त किए 

इस कार्यक्रम में विशेष  रूप से राज महंत भुनेश्वर पात्रे प्रदुमन दिवाकर  कांग्रेस कमेटी बिल्हा छाया विधायक राजेंद्र शुक्ला जी मुंगेली जिला अध्यक्ष सागर सिंह बैस दिलीप बंजारा जी वसीम उल्ला खान देखो महिलांगे झाल सरपंच राजेश रात्रे कोमल घृतलहरे उपस्थित रहे तथा 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सरपंच सुशील सतनामी सरपंच पंडित रोहित टंडन सरपंच नारायण गेंदले सरपंच प्रेम पाटले सरपंच संतोष घृतलहरें केडी बंदे  सरपंच जितेंद्र कुर्रे सरपंच धनेश्वर उज्जैन बंदे तारण टंडन जितेंद्र जोगी अशोक पाटिले जीवन डहरिया उत्तम खांडे  का अहम भूमिका रहा साथ ही सभी ग्रामवासी इस कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किए 


Pages