नियत तिथि मे विकास कार्य पूर्ण नही करने पर निर्माण एजेंसियों पर होगी कार्यवाही - ग्वालदास अनँत.......
CG. Right taimes news........
पथरिया - प्रति वर्ष बारिश के दिनों में नगर की लचर निकासी व्यवस्था के कारण नगरवासियों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता है नगवासियो की इस समस्या को केंद्र में रखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ग्वाल दास अनन्त ने एक करोड़ 63 लाख की लागत से 15 बड़ी नालियों का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया है , सोमवार को भी वार्ड क्रमांक 8 मे आरसीसी नाली निर्माण का भूमिपूजन नगर पंचायत अध्यक्ष ग्वाल दास अनँत एवं नगर पंचायत के सभापतियो द्वारा किया गया! इस अवसर पर नगरवासियों से संवाद करते हुए ग्वाल दास ने कहा कि नगर के 15 वार्डों में 15 बड़ी नालियों का निर्माण 1 करोड़ 63 लाख की लागत से कराया जा रहा है जिसमे से 6 नालियां पूर्ण भी हो चुके है इसी तरह नगर के विभिन्न वार्डो मे सीसी सड़क निर्माण के लिये 1 करोड़ 37लाख का कार्यादेश निर्माण एजेंसियों को दिया गया है इस तरह आने वाले दिनों के बाद नगर की निकासी व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी जो वर्षों से नगरवासियों की प्रमुख मांग रही है।
