भगवान रूद्रदेव के आशीर्वाद से हो रहा प्रदेश का विकास ...राजेंद्र शुक्ला ...देखिए खास खबर..... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Tuesday, February 7, 2023

भगवान रूद्रदेव के आशीर्वाद से हो रहा प्रदेश का विकास ...राजेंद्र शुक्ला ...देखिए खास खबर.....

भगवान रुद्रदेव के आशीर्वाद से हो रहा प्रदेश का विकास ..राजेन्द्र शुक्ला....... 

CG. Right taimes news...... 

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ तीन दिवसीय ताला महोत्सव का हुआ समापन*

दगोरी - भगवान रुद्रशिव के आशीर्वाद से प्रदेश का चहुमुखी विकास हो रहा है।विश्वस्तर के मानचित्र पर देवरानी - जेठानी मंदिर तालागांव पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रही है, आज यहाँ प्रदेश - देश ही नही विश्व भर के पर्यटक यहां आ रहे हैं, यह बहुत ही सौभाग्य की बात है, उक्त बाते ताला महोत्सव के समापन अवसर पर उपस्थित कृषि उपज मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला ने कही।उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन स्थल के विकास के लिए कृतसंकल्पित है, अपने पहले ही ताला आगमन पर *मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने यहाँ के विकास के लिए 30 लाख देने की घोषणा किया था, मेरे व हमारे कार्यकर्ताओ की मांग पर यहां के विकास के लिए टोटल 48 लाख रुपये स्वीकृत किये गए हैं,* कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा हमारी सरकार ने पूरे देश मे सबसे ज्यादा कीमत पर धान खरीदकर किसानों का साथ मे प्रदेश का मान बढ़ाया है, आज हमारे प्रदेश में गांव, गरीब, किसानों की सच्ची हितैषी सरकार है, यहां की मूल पारंपिरक लोक संस्कृतियो को संजो कर रखा जा रहा है, किसान को यहां उनकी मेहनत का दाम मिल रहा, छत्तीसगढिया संस्कृति आगे बढ़ रही है, जिला पंचायत सभापति संदीप योगेश यादव ने सामारोह को संबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है, प्रदेश विकास के रास्ते पर चल रही है,

महोत्सव के प्रथम दिवस दानी वर्मा कृत परसा के फूल, दूसरे दिवस कविता वासनिक कृत अनुराग धारा अंतिम दिवस दिलीप राय कृत स्टार नाईट की रंगारंग प्रस्तुति रही, पूरी रात भर दर्शक पारंपरिक लोक गीत कर्मा, ददरिया, सुआ सहित समसामयिक गीतों की सुंदर प्रस्तुति रही।हजारो की संख्या में दर्शक उपस्थित रहकर अपनी संस्कृति को निहारते रहे, कार्यक्रम का संचालन प्रकाश बिंदल ने किया, आभार समाज सेवी दशरथ सन्नाट ने किया, अतिथियों का स्वागत पुष्पहार, श्रीफल, बेच लगाकर समिति के अध्यक्ष बजरंग गोस्वामी, सहित पदाधिकारी सदस्यों रामनाथ कतलम, फागुराम, लालू, कृष्णचन्द्र महापात्र, उतरा निर्मलकर, शिवराम निषाद, इत्यादि द्वारा किया गया।अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट भी किया गया, इस दौरान प्रमुख उपस्तिथो में नगर पंचायत बोदरी अध्यक्ष परदेशी ध्रुवंशी, बिल्हा अध्यक्ष प्रतिनिधि धनवाराम कोशले, उपाध्यक्ष नानक रेलवानी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विनोद दिवाकर, जनपद प्रतिनिधि अमर टंडन, पार्षद प्रतिनिधि अशोक जोतवानी, पौसरी सरपँच प्रतिनिधि रवि घृतलहरे, संबलपुरी सरपंच विक्रम जोगी ,अमेरि कापा पूर्व सरपंच रोहित ध्रुव, सरपंच प्रतिनिधि बरतोरी विद्याशंकर यादव, सरपंच निर्मल दिवाकर, पौसरी राजा साहू, उपसरपंच बेलटूकरी मनोज बरगाह, जेठूराम निषाद, मुन्ना कौशिक, उतरा निर्मलकर, तुमेश यादव, सेवन जायसवाल, भूषण यादव,  नरेंद्र गोस्वामी, मनहरण ध्रुव, बंशी साहू, रेवाराम साहू, भावेश यादव, ब्यास जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, आशुतोष पांडेय,  भूपेंद्र गोस्वामी, कैलाश ध्रुव, राहुल यादव, पिताम्बर निषाद मुकेश साहू, हेमंत साहू, देवन्द्र निषाद, मुकेश ध्रुव, सिद्धनाथ आश्रम सेवा समिति के सदस्यों सहित ही राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य सहित अन्य खण्ड स्तरीय अधिकारियो - कर्मचारियों की प्रमुख सहभागिता रही इत्यादि सहित बड़ी संख्या में मेला दर्शनार्थी, दर्शक उपस्थित रहे।


Pages