19 फरवरी 2023 को होने वाले राष्ट्रीय स्तर सतनामी युवक युवती परिचय सम्मेलन की अंतिम रूप रेखा समाजिक बैठक हुई संपन्न.. ..देखिए खास खबर...... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Tuesday, February 7, 2023

19 फरवरी 2023 को होने वाले राष्ट्रीय स्तर सतनामी युवक युवती परिचय सम्मेलन की अंतिम रूप रेखा समाजिक बैठक हुई संपन्न.. ..देखिए खास खबर......

19फरवरी 2023 को होने वाली राष्ट्रीय स्तर सतनामी युवक युवती परिचय सम्मेलन की अंतिम रूपरेखा सामाजिक बैठक हुई संपन्न...... 

CG. Right taimes news..... 

राष्ट्रीय स्तरीय सतनामी समाज युवक युवती परिचय सम्मेलन जो दिनांक 19 फरवरी  दिन रविवार को जिला रायपुर  के शहीद स्मारक भवन में  होने जा रहा है।जिसमे देश भर से  युवक युवती शामिल होने वाले है। कार्यक्रम  की कार्यशैली तथा रूपरेखा कैसी होगी इसकी अंतिम रूपरेखा  का निर्धारण आज की मीटिंग में किया गया साथ ही साथ सभी गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी रायपुर के सभी पदाधिकारियों को  जिम्मेदारी भी  सौंपी गई।   गौरतलब है  कि विगत कई वर्षों से  गुरु घासीदास साहित्य एवम  संस्कृति अकादमी  के तत्वधान में   युवक - युवती, परित्क्यता तथा विधुर -विधवा  परिचय सम्मेलन का   आयोजन कराया जा रहा है, जिससे  भारत के प्रत्येक  राज्यों से सामाजिक युवक युवतियां शामिल होते  है और  बाबा जी के आशीर्वाद से   अपने योग्य जीवन साथी का  वरण भी करते है। जिसमें लाभ के रूप में देखे तो  समाज में योग्य वर वधु के चयन जो अपव्यय  में कटौती होती है। जिसमें आज सोमवार की बैठक में  सम्मेलन की कुछ नियमावलियो का भी निर्धारण किया गया जिसमें - १.कार्यक्रम में  प्रतिभागियों को उपस्थित होना अनिवार्य है,२. विवाह के लिए निर्धारित उम्र युवक 21 वर्ष तथा युवती 18 वर्ष पूर्ण हो चुका हो उन्ही का पंजीयन किया जाएगा, ३. पंजीयन के प्रतिभागी वर्तमान में खींची हुई अपने दो पासपोर्ट साइज की फोटो साथ लाएं, ४. प्रतिभागी के साथ केवल दो परिजन होगी प्रवेश की अनुमति होगी, ५. प्रतिभागी पंजीयन सहयोग राशि 300/रुपए निर्धारित किया गया है जिसमें परिचय पत्रिका उन्हें निःशुल्क प्रदान की जाएगी, ६. कार्यक्रम स्थल पर  सभी प्रतिभागियों एवम परिजनों के लिए भोजन ,चाय, बिस्किट,पानी आदि की व्यवस्था किया जाएगा,७. सम्मेलन में विधुर- विधवा के आलावा विधिवत  तलाक ले चुके, महिला पुरुष भी भाग ले सकते है,८. पंजीयन फार्म में युवती प्रतिभागी अपने पलक का ही मोबाइल  नंबर अंकित करें ९. प्रतिभागियों को परिजन के बिना और परिजन को प्रतिभागी के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी, १०.बिना पंजीयन के अनुमति नहीं मिलेगी अतः पंजीयन करवाना अनिवार्य है। पंजीयन हेतु आवेदन की तिथि दिनांक 15 फरवरी तक सुबह 11:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक प्रतिदिन करवा सकते है।  बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने सम्मेलन की रूपरेखा कैसी हो इस हेतु सभी ने अपना मार्गदर्शन भी प्रस्तुत किया  साथ ही सभी पदाधिकारियों को उनकी  जिम्मेदारी भी सौपी गई।  बैठक के दौरान  छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष एवम प्रदेश अध्यक्ष गुरु घासीदास साहित्य एवम संस्कृति अकादमी रायपुर  के. पी.खांडे,महासचिव डाक्टर जे.आर.सोनी,उपाध्यक्ष सुंदरलाल लहरे प्रदेश प्रवक्ता चेतन चंदेल, शकुन डहरिया पी.ए.सनत कुमार, गिलहरे जिला अध्यक्ष रायपुर सुंदरलाल जोगी, ‌‌उत्रसेन गहिरवारे, कविदास बघेल, प्रकाश बंदे,मन्नूलाल चेलक,डाक्टर अमित भारद्वाज,संतोष महिलांग, डी. डी. भारती,  दयाराम  जांगड़े, हेमंत नवरंगे,बुद्धेश्वर बघेल,मनोज टंडन, हरिराम भट्टा,राजू टंडन ,घासीदास कोसले,नंदूराम मारकंडे,कृपाराम चतुर्वेदी, नरसिंह नारंगे, डा हेमंत

 डांडे,पंडित अंजोर दास बंजारे,राधेश्याम धृतलहरे, नीरज कोसरे,सुखनंदन बंजारे, द्रुपति जोशी,अरुण मंडल, संगीता  बाल किशोर , उषा सोनवानी,प्रेम सोनवानी ,मनोज टंडन, राजी टंडन   एस. एल. आदिले

तथा अन्य सभी सदस्यगण शामिल रहे।


Pages