निवेशकों के पैसा वापसी की मांग को लेकर 17 को (ई. डी.) के खिलाप धरना प्रदर्शन राज्यपाल के नाम देंगे ज्ञापन*
CG. Right taimes news......
*रायपुर :- छतिसगढ अभिकर्ता उपभोक्ता सेवा संघ के बैनर तले सौ से अधिक कम्पनियों के निवेशक अभिकर्ता प्रवर्तन निर्देशालय (ई. डी.) के खिलाफ धरना प्रदर्शन रैली करेंगे, छ. ग. राज्य के लाखो गरीब, मजदूर, किसान, की खून पसीने मेहनत की पैसा सौ से अधिक इन्वेस्टमेंट (चिटफंड) कंपनियों में डूब गए है, पंद्रह साल से रहे छ. ग. राज्य में बीजेपी की तत्कानीन सरकार ने कोलकाता वेयर जैसे कई फर्जी कंपनियों को सरकार के रोजगार मेला में आमंत्रण कर अभिकर्ता की भर्ती करते हुए प्रमाणपत्र बाटे है, साईंप्रसाद, बी एन गोल्ड, गरिमा, सनसाईन इन्फ्राबिल्ड कार्पोरेशन, जैसे कई कंपनियों को तत्कालीन समय के जिला कलेक्टर व एस.डी.एम. ने कंपनियों को क्लीनचिट दिए है, जिसके चलते लाखो लोगो का करीब 10 हजार करोड़ रुपए इन कंपनियों में डूब गए हैं, लेकिन प्रवर्तन निर्देशालय (ई. डी.) के द्वारा बड़े बड़े लोग इन कंपनियों में इनवाल होने के बाऊजुद आज दिनांक तक किसी के उपर कोई कार्यवाही नहीं की गई है, इसलिए सौ से अधिक कंपनी के निवेशक अभिकर्ता के द्वारा दिनांक 17 फरवरी दिन शक्रवार को बूढ़ा तालाब धरना स्थल में धरना प्रदर्शन कर रैली करते हुए, ई. डी. आपिस का घेराव कर ज्ञापन देंगे,
साथ ही माननीय राज्यपाल महोदय को भी ज्ञापन दिए जाने का निर्णय लिए है, संघ के प्रदेश अध्यक्ष गगन कुंभकार ने 01 फरवरी 2023 रायगढ़ कोसमनारा से 24 फरवरी को मुख्यमंत्री निवास रायपुर तक नंगे पैर पद यात्रा करते आ रहे है, जिस पद यात्रा को 17 फरवरी एक दिन के लिए स्थगित कर रायपुर में ई. डी.के खिलाफ धरना प्रदर्शन रैली किया जाएगा तत्पश्चात 18 फरवरी से 24 फरवरी मुख्यमंत्री निवास तक पद यात्रा चलेगी, कार्यक्रम में संघ के महासचिव नंद कुमार निषाद, सचिव ईश्वर पटेल, उपाध्यक्ष राजेश सारथी, महिला प्रदेश अध्यक्ष बेला तेलाम, उपाध्यक्ष भुनेश्वरी ठाकुर के साथ साथी भारी संख्या में निवेशक अभिकर्ता होंगे शामिल !

