मुख्यमंत्री सड़क निर्माण में गरीब परिवारों के टूटे घरों में मौआवजा को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन :- गीतेश्वरी बघेल......
CG. Right taimes news.....
दुर्ग - मुख्यमंत्री सड़क निर्माण योजना के तहत वर्तमान सरकार सभी गांव में यातायात को लेकर सुगमतथा सुरक्षित बनाने हेतु सी सी रोड निर्माण करा रही है। जिससे गांव गांव तक यातायात की सुविधा सुनिश्चित हो सके।फसलों को मंडी तक पहुंचाने , गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक ले जाने में ,बुजुर्गो को है बाजार तक जाने तथा बच्चो को समय में स्कूल तक पहुंचने सड़को की अहम भूमिका होती हैं। सड़क किसी भी राज्य के विकास को दर्शाता है। इसलिए सड़क किसी भी देश के विकास की मूलभूत इकाइयों में एक है।इसी कड़ी में पाटन जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पतोरा में भी सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर चल रही है! परंतु इसी सड़क निर्माण कार्य में कई गरीब तब्के के लोगों के घर भी टूट रहे हैं जिससे उनके कई सारी समस्याओं को दर्शाता है! गरीब परिवार अपने घरों के पुन:निर्माण तथा मरम्मत हेतु सरकार से कुछ सहयोग की अपेक्षा की जा रही है परंतु अब तक उनकी समस्याओं को लेकर किसी भी विभागीय अधिकारी को ध्यान आकर्षित नहीं है जिसको लेकर ग्राम की महिलाओ ने अपनी समस्या श्री समृद्धि सद्भावना समिति के संस्थापक एवम प्रदेश अध्यक्ष गीतेश्वरी बघेल को बताया तब उन्होंने महिलाओं के साथ खड़ी हुई और जिला दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के पास जाकर पतोरा पंचायत द्वारा प्रदान की गई मुआवजे को लेकर जिला कलेक्टर को जनदर्शन के समक्ष आवेदन प्रस्तुत की गई है तथा सहयोग को लेकर बात की गई। इसी कड़ी में मंजू साहू,अन्नपूर्णा ठाकुर,गंगोत्री गोस्वामी,दिलेश्वरी साहू,देवकी ठाकुर,कुमारी देशलहरे,उर्मिला साहू, मीरा ठाकुर, सुहेली,पावन कुमार ,ललिता साहू जैसे ग्रामवासी उपस्थित
