गुरु घासीदास के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है छ्ग सरकार- रत्नावली*.....
CG. Right taimes news......
मुंगेली - अंतर्गत ग्राम पंचायत कलौंजिया कापा में गुरु घासीदास बाबा की जयंती धूमधाम से मनाई गई,समारोह की मुख्य अतिथि छग शासन अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण सदस्य एवं महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रत्नावली कौशल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार बाबा गुरु घासीदास जी के सिद्धांतों पर चलते हुए सर्वहारा वर्ग के हित में काम कर रही है।
सतनामी समाज की बहुलता वाले मुंगेली जिले के गांव - गांव में संत गुरु घासीदास बाबा की जयंती मनाने का जो सिलसिला 18 दिसंबर से शुरू हुआ है, वह जनवरी माह में भी अनवरत जारी है,जयंती समारोह के अधिकतर आयोजनों में मुंगेली जिले की लोकप्रिय वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अनुसूचित जाति कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रत्नावली कौशल को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया जा रहा है,गुरु घासीदास जयंती समारोह का ऐसा ही भव्य आयोजन ग्राम पंचायत कलौंजिया कापा में किया गया,यहां भी मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री कौशल के ग्राम पहुंचने पर सतनामी समाज के लोगों तथा अन्य समाजों के ग्रामीणों ने बाजे गाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया,मंच पर आसीन होने से पूर्व रत्नावली कौशल ने गुरु घासीदास बाबा के तैलचित्र और पवित्र जैतखाम की पूजा अर्चना की। मंच पर सतनामी समाज के सदस्यों और पंचायत प्रतिनिधियों ने रत्नावली कौशल का गुलदस्ता भेंटकर तथा चंदन का टीका लगाकर सत्कार किया,स्वागत सत्कार के बाद समारोह को संबोधित करते हुए रत्नावली कौशल ने कहा कि गुरु घासीदास जी ने सत्य,समभाव,सदाचार, सहिष्णुता,भाईचारा,अहिंसा का संदेश दिया है,छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बाबा जी के संदेशों और सिद्धांतों को न केवल अपने जीवन में आत्मसात किया है, बल्कि उनके नेतृत्व में राज्य सरकार गुरु घासीदास जी के सिद्धातों पर चलते हुए संपूर्ण मानव समाज के उत्थान और पशु पक्षियों के संरक्षण के लिए भी काम कर रही है। गुरु बाबा के संदेश मनखे - मनखे एक समान को चरितार्थ करते हुए हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिना भेदभाव किए सभी जाति - धर्म के लोगों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं,गुरु घासीदास जी ने मानवता की जो राह दिखाई है, उस राह पर चलते हुए कांग्रेस सरकार आज छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नरवा, गरवा, घुरवा, बारी योजना इसका एक बड़ा उदाहरण है,इस योजना के माध्यम से किसानों,चरवाहों, मजदूरों,महिलाओं के आर्थिक उत्थान तथा गोवंश और नालों व बाड़ी के रूप में प्रकृति के संरक्षण के लिए ठोस काम किया जा रहा। सुश्री कौशल ने कहा कि यह पहल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरगामी सोच को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल में सभी जाति - धर्मो के विधायकों को स्थान दिया गया है,यह भी गुरु घासीदास जी के के उपदेश समभाव और मनखे - मनखे एक समान का ही सुफल है।
हिन्द सेना महिला ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष रत्नावली कौशल ने सतनामी समाज को बेहद जागरूक और कर्मनिष्ठ बताते हुए कहा कि गुरु घासीदास जी के बताए रास्ते पर चलने वाले इस समाज ने अपने राज्य और देश के विकास में अतुलनीय योगदान दिया है। सतनामी समाज के लोग शिक्षा के मामले में भी बहुत आगे हैं। इस समाज ने देश को दर्जनों आईएएस, आईपीएस, आरईएस अधिकारी दिए हैं, जो पूरे समर्पण भाव से भारत माता की सेवा कर रहे हैं,रत्नावली कौशल ने समारोह में उपस्थित महिलाओं से मुखातिब होते हुए कहा कि आप लोग भी घर की देहरी से बाहर निकल कर समाज,देश और राज्य के हित में काम करें तथा बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाएं। बेटियां पढ़ लिखकर दो परिवारों की बुनियाद को मजबूत बनाने में अहम योगदान देती हैं कार्यक्रम में समाज प्रमुख गण,वरिष्ठ समाजसेवीगण ,बुद्धिजीवीगण ग्राम कलौंजिया कापा एवं आस पास के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

