गरीबो को आवास अधिकार से वंचित किया राज्य सरकार.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Wednesday, January 11, 2023

गरीबो को आवास अधिकार से वंचित किया राज्य सरकार.... देखिए खास खबर

सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट 



 मुंगेली-विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत खुजहा में मोर आवास मोर अधिकार रोक के रखे हे कांग्रेस सरकार, इस अभियान कार्यक्रम में 'प्रमुख वक्ता" एवं जिला मीडियाप्रभारी भाजपा युवा मोर्चा अरविन्द राजपूत ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गरीबो को आवास अधिकार से वंचित किया। आवास न मिलने व रोके जाने पर ग्रामीणों में राज्य सरकार के खिलाफ साफ आक्रोश दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि केेन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को प्रदेश सरकार द्वारा रोक कर उनके अधिकार को वंचित किया गया। जिसके विरोध में भाजपा द्वारा चरणबद्ध आंदोलन "मोर आवास मोर अधिकार" के साथ कांग्रेस और प्रशासन की लापरवाही का परिणाम आज प्रदेश के लाखों परिवारों को भुगतना पड़ रहा है। जब गरीबों के मकान बनाने की बारी आई तो प्रदेश के मुख्यमंत्री अपना अंशदान देने से मना कर दिया। जिसकी वजह से लाखों गरीब लोग अपने स्वयं के मकान से वंचित हो गये हैं। वक्ता राजपूत ने प्रदेश कांग्रेस सरकार की झूठी चुनावी वायदे को ग्रामीणों को बताया। इस अवसर पर संतोष साहू (प्रभारी), रमेशर साहू, टीकाराम साहू, शंकर यादव, त्रिलोचन साहू, कलीराम साहू, जगन्नाथ साहू, ईश्वर साहू, शत्रुहन साहू, कार्तिक साहू, खेलन साहू, वीरु यादव, सुरेश विश्वकर्मा, केशर साहू , झम्मन साहू, हरा बाई साहू, अनिता यादव, परेमा बाई, सुनीता बाई साहू, राजकुमारी साहू, दशमत बाई साहू, चमेली यादव, फूलबाई साहू, शशी बाई साहू, सावित्री साहू, शिवकुमारी सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


Pages