सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
मुंगेली - पथरिया ब्लॉक में 17 जनवरी दिन मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय जयंती एवं शोभायात्रा गुरु दर्शन मेला का भव्य आयोजन होने को सुनिश्चित किया गया है जिसमें समाज के लोगों के द्वारा बैठक संपन्न किया गया है जिसमें पथरिया नगर अध्यक्ष ग्वाल दास अनंत मुख्य रूप से बैठक में शामिल रहे जिसमें ग्वाल दास अनंत ने बताया कि पी.एच.ई.मंत्री जगतगुरु रूद्र कुमार का 17 तारीख मंगलवार को आना सुनिश्चित हुआ है जिसमें हमारे पथरिया में एक दिवसी भव्य रुप से शोभायात्रा एवं रात्रि जयंती कार्यक्रम रखा गया है जिसमें पंथी नृत्य एवं कलाकारों के द्वारा प्रस्तुति किया जाएगा तथा समाज के लोगों को इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा शामिल होकर शोभा बढ़ाने की बात कही
वही इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर बैठक में शामिल रहे नगर अध्यक्ष ग्वालदास अनंत, राम बघेल रमेश चेलकर, दिलीप आहिरे ,उज्जैन बंधे ,हेमंत सतनामी ,वैशाखू महिलांगे, पूर्व सरपंच सबल प्रसाद डेहरिया ,सरपंच प्रेम पाटले, रतिराम ऑग्रे ,दिलेश्वर गेंदले, पत्रकार देवचरण जोशी ,पत्रकार रंजीत तेंदुलकर, मुकेश घृतलहरे ,सुशील सतनामी, दीना दास बघेल ,राजेंद्र गेंदले, संतोष पाटले, महेंद्र घृतलहरे, प्रेम भार्गव, दिनेश भार्गव ,रोहित माथुर, ज्ञानदास चेलकर ,रोहित गेंदले ,कालिका बंजारे, हरीचंद् बघेल, कुलदीप सरकार जैसे समाज के लोग बैठक में शामिल रहे।
