एक दिवसीय पथरिया प्रवास पर रहे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह कांग्रेस की विभिन्न मुद्दों को लेकर गिनाई नाकामियां.......
CG. Right taimes news....
पथरिया- छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह गुरुवार को एक दिवसीय प्रवास पर पथरिया क्षेत्र पहुँचे जहाँ ग्राम पंचायत रोहराकला में भ्रष्टाचारी कांग्रेस हटाओ छत्तीसगढ़ बचाओ अभियान के तहत 5 हज़ार क्षेत्र के जनता के जनसभा को संबोधित किया, जहाँ लोगो की मौजूदगी देखते ही बन रही थी लोगो का जनसैलाब रोहराकला में उमड़ रहा था, पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डॉ रमन सिंह गर्मजोशी के साथ स्वागत किया इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की क्षेत्र का जितना भी विकास हुआ है वो भारतीय जनता पार्टी के 15 सालो की सरकार द्वारा किया गया है!
रमन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि चाहे सड़कों का जाल बिछाना हो या अन्य जन सुविधाएं क्षेत्र के विधायक धरमलाल कौशिक ने बेखूबी किया है, रमन ने अपने कार्यकाल के दौरान किये गए कार्यो को जनता के बीच रखा और वर्तमान राज्य सरकार के नाकामियों को नागरिको के बीच रखा, गांव गरीब और युवाओ को ठगने का काम कांग्रेस की भूपेश बघेल लगातार कर रही है आज छत्तीसगढ़ पूरा अपराध का गढ़ बन गया है, रोज अलग अलग इलाको से लूट पाठ, बलात्कार, और कई आपराधिक प्रकरण सामने आ रही है, भूपेश की ये कार्य जनता देख रही है और आने वाले चुनाव में जनता जवाब जरूर देगी, वही उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कार्यो को विस्तार से जनता के बीच रखा, आज देश मे राम राज स्थापित हो रहा है इस सब बातों को जनता के बीच रखा, इस दौरान रोहराकला में जनता की भीड़ देखते ही बन रही थी इस मौके पर......... मौजूद रहे!
सिलतरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से मिले रमन-
प्रवास के दौरान सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ग्राम सिलतरा पहुँचे जहाँ उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के साथ भेट की और जिनका आवास नही आया है जो पात्र है उनसे भेंट कर भूपेश बघेल के कारनामों को बताया और मोर आवास मोर अधिकार के विषय मे सरकार को घेरा वही ग्राम मे प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही कुलवंतीन बाई के निवास पहुंचकर उनका हाल जाना जहाँ हितग्राही कुलवंतीन बाई ने आवास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और कार्यो की जानकारी दी!!
पथरिया रेस्ट हाउस में समाज प्रमुखों से की मुलाकात-
पथरिया नगर आगमन पर रेस्ट हाउस में क्षेत्र के विभिन्न समाज के प्रमुख लोगों से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने बैठक लिया और सबके हाल चाल जाना और समाज के हितों के लिए कैसे कार्य किया जाए उस विषय पर जानकारी ली जिसमें समाज के प्रमुख लोगों ने अपनी-अपनी बातें रखी और सुझाव दिया इस मौके पर रमन ने केंद्र के द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया!
नगर में हुआ गर्मजोशी से स्वागत-
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के आगमन पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया, पथरिया स्थिति रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए और फूल मालाओं से स्वागत किया जिसके बाद महामाया गेट के सामने छत्तीसगढ़ संस्कृति नर्तकों ने स्वागत किया जहाँ नगर के नागरिकों की अपार भीड़ नजर आई, जिसके बाद डॉ रमन भाजपा जिला महामंत्री निश्चल गुप्ता के घर भोजन करने पहुचे!!
छत्तीसगढ़ सरकार लोगों को गुमराह कर रही- विधायक धरमलाल कौशिक-
पूर्व नेता प्रतिपक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार पर जनसभा में बहुत बड़ा आरोप लगाया उन्होंने कहा कि लगातार भूपेश बघेल उल-जलूल बाते कर जनता को गुमराह कर रही, और युवाओं को लगातार छल रही है, गरीब किसानों के आवास को रोक रखा है, किसान परेशान नजर आ रहे है और जनता त्रस्त हो चुकी है अब आने वाले समय मे छत्तीसगढ़ कांग्रेस को करारा जवाब देने की तैयारी में जुट चुका है, लोगों में भारी गुस्सा है, और यही भूपेश बघेल की सत्ता की आखरी कील बनेगी!कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री निश्चल गुप्ता ने किया आभार रोहरा के सरपंच राजेन्द्र साहू ने किया सभा मे प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी,प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा,सासंद गुहा राम अजगले ,विधायक रजनीश सिंह,मंडल अध्यक्ष हरिशंकर वर्मा जैसे सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

