महावारी जागरूकता स्वच्छता अभियान के तहत पीरियड्स केयर सेंटर स्थापित - शीलू साहू*.....
CG. Right taimes news.......
मुंगेली - ग्राम पंचायत जमकोर के लाइवलीहुड कॉलेज में जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू के नेतृत्व में महावारी जागरुकता एवं स्वच्छता अभियान के तहत जिले के सभी ग्राम पंचायतों में पीरियड केयर सेंटर स्थापित किया जा रहा है । जो स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा संचालित किया जाएगा। इसकी शुरुआत जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू ने जमकोर ग्राम पंचायत से की है। भारती महिला शक्ति फाउंडेशन के सहयोग से यह आभियान पूर्ण होगा। इस पहल से महिलाओं को स्व रोजगार मिलेगा वे आर्थिक रूप से सशक्त होंगी। इससे महिलाए आत्म निर्भर बनेंगी।
आर्थिक सशक्तिकरण के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसके तहत ग्राम पंचायतों में महावारी स्वच्छता की जागरुकता के लिए ग्राम पंचायतों में रैली निकालकर महिलाओं को जागरुक किया जाएगा ताकि वो अधिक से अधिक सेनेटरी पैड का उपयोग कर सके और अपने आप को बीमारियों से सुरक्षित रख सके। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्था के संस्थापक शैलेंद्र कुमार रजक उपस्थित थे एवं जिला मुंगेली के डीपीओ जिला प्रभारी कल्याणी मानिकपुरी एवं जोन प्रभारी छत्तीसगढ़ बिलासपुर मनोज कुमार मरावी उपस्थित हुए। एवं मुंगेली जिला के जिला कार्यकारिणी लक्ष्मी ठाकुर एवं मुंगेली जिला के सभी बीपीओ एवं जीपीएस ग्राम पंचायत सुपरवाइजर उपस्थित हुए।

