सकेरी में यादव समाज ने किया मातर मड़ाई का आयोजन शामिल हुए.. राजेंद्र शुक्ला....देखिए खास खबर..... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Thursday, December 22, 2022

सकेरी में यादव समाज ने किया मातर मड़ाई का आयोजन शामिल हुए.. राजेंद्र शुक्ला....देखिए खास खबर.....

 सकेरी में यादव समाज ने किया मातर मड़ई का आयोजन शामिल हुए,...राजेन्द्र शुक्ला*.... 

CG. Right taimes news....... 

पथरिया - विकासखण्ड पथरिया के ग्राम पंचायत सकेरी में यादव समाज द्वारा मातर मड़ई का आयोजन किया।  जिसमें ब्लॉक के विभिन्न ग्रामो से यादव समाज का दल अपनी नृत्यकला का प्रदर्शन करने पहुचा। ग्राम के यादव समाज के लोगो ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप मे कृषि उपज मंडी बिलासपुर के अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला को आमंत्रित किया। मुख्य अतिथि के आगमन पर बाजे गाजे के साथ पारंपरिक वेशभूषा पहना कर उनका स्वागत किया । 

विदित हो कि ग्राम सकेरी के नागरिकों द्वारा विगत अनेको वर्ष से आश्रित ग्राम सकेरी को पूर्ण ग्राम पंचायत का दर्जा देने की मांग की जा रही है।  जिसपर राजेन्द्र शुक्ला ने पहल करते हुए इसी चुनावी वर्ष में नए ग्राम पंचायत सकेरी का गठन कराया था। इसके लिए मंच के माध्यम से और ग्रामीणों ने तालियो से राजेन्द्र शुक्ला का धन्यवाद ज्ञापित किया।  

इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण और माँ राधा की  पूजा अर्चना कर राजेन्द्र शुक्ला ने क्षेत्र के खुशहाली की कामना की और जय यादव जय माधव के नारे के साथ लोगो को संबोधित करना शुरू किया।  उन्होंने कहा कि यादव समाज द्वारा मातर मडई का आयोजन करते हुए अपने पुरखों की संस्कृति को सहेजने का काम किया जा रहा है , इसी प्रकार छग के मुखिया माननीय भूपेश भी छत्तीसगढ़ महतारी की संस्कृति को सहेजने और उसे बढ़ावा देने का काम लगातार कर रहे है। उन्होंने गावो में गौठान बना कर एक ओर जहां यादव समाज के भाइयों को आर्थिक सम्बल बनाने का प्रयास किया वही इसके माध्यम से महिलाओं को भी रोजगार देने का काम सरकार द्वारा किया जा रहा है।  

कार्यक्रम  में राजेन्द्र शुक्ला ने  'चित्रकूट के घाट पर, भई संतन की भीर, तुलसीदास चंदन घिसे, तिलक करे रघुवीर' जैसे आधा दर्जन दोहे लगाते हुए ग्रामीणों के साथ गड़वा बाजा के धुन पर जमकर साथ दिया ।

उक्त कार्यक्रम मे  जनपद सदस्य रविप्रकाश वर्मा, चंद्रकांत नवरंग, सरपंच सत्यनारायण नवरंग, जरेली सरपंच प्रतिनिधि सूरज निर्मलकर, राजीव गांधी युवा मितान क्लब अध्यक्ष पिलेश्वर वर्मा, लाला राजपूत, एल्डरमैन प्रतिनिधि गौरव सिंह ठाकुर, महासचिव ब्लॉक युवा कांग्रेस मुकेश साहू, सुरेश, राकेश सहित आसपास ग्राम के नागरिक  सहित यादव समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Pages