बैगा आदिवासियों ने भव्य छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम का आयोजन रखा शामिल हुई शीलू साहू..देखिए खास खबर... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Friday, September 9, 2022

बैगा आदिवासियों ने भव्य छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम का आयोजन रखा शामिल हुई शीलू साहू..देखिए खास खबर...

 बैगा आदिवासियों के बीच भव्य छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम का आयोजन~शीलू साहू.... 


CG. Right taimes news.... 

*लोरमी/* वनांचल ग्राम छपरवा में बैगा आदिवासियों के बीच *जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू* द्वारा गणेशोत्सव पर  छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री गणेश जी की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।  मुख्य अतिथि का पुष्पहार श्रीफल एवम् साल से स्वागत किया गया। शीलू साहू द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम का वनांचल के आदिवासी पूरी रात आनंद लेते रहे । कार्यक्रम में सरपंच छपरवा रामवतार जायसवाल,सरपंच कटामी,पोकल पनरिया, सचिव छपरवा मनीराम, जनपद सदस्य सुरेश बैगा, उपसरपंच मनोज धुर्वे,रोजगार सहायक छपरवा  मेवाराम रत्नाकर, अध्यक्ष छपरवा रामसिंह बैगा, छपरवा दीप साकत,विजय साकत एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


Pages