सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
30 सितंबर तक पूरा करे प्रिकॉसन डोज़ का लक्ष्य - एसडीएम प्रिया गोयल
पथरिया - कोविड-19 के संक्रमण को रोकने वेक्सिनेशन के लिए प्रशासन द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय डोज़ ले चुके नागरिकों को अब प्रिकॉसन डोज़ लगाने के लिए भी प्रशासन द्वारा निरंतर मुहिम चलाई जा रही है। इसके लिए बीच बीच मे वेक्सीनेसन महाअभियान भी चलाया जा रहा है। वेक्सीनेसन के कार्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने के लिए पथरिया अनुविभागीय अधिकारी प्रिया गोयल द्वारा बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की बैठक आहूत की गई। जिसमे इस सप्ताह सेक्टर सुपरवाइजर ,एलएचवी एवं मितानिन प्रशिक्षकों का चलाये जा रहे कोविड टीकाकरण अभियान के संबंध में जानकारी ली गई।
एसडीएम प्रिया गोयल ने बताया कि विकासखंड पथरिया अंतर्गत लगभग 80,000 लोगों को कोविड टीका का प्रीकाशन डोज लगाया जाना है और यह टीकाकरण 30 सितंबर तक ही लागू है । इस लिए प्रत्येक पंचायतवार एक दल का गठन किया जाएगा जो लोगो के घर जा कर उन्हें प्रिकॉसन डोज़ लगवाने हेतु प्रेरित करेंगे। इस दल में ग्राम सरपंच ,सचिव ,पटवारी, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को शामिल किया जाएगा । साथ ही ग्राम पंचायत वार नोडल अधिकारी भी नियुक्त किये जायेंगे । बैठक में विकासखण्ड स्वस्थ्य अधिकारी डॉ ए.आर. बंजारे , निमिष मिश्रा समेत स्वास्थ्य विभाग का अमला उपस्थित रहे।
