शिक्षकों की कमी से ग्रामीणों में आक्रोश बीईओ के आश्वासन से हुए शांत*
CG. Right taimes news
पथरिया - विकासखंड पथरिया अंतर्गत ग्राम भरेवा में संचालित शासकीय हाई स्कूल में शिक्षकों की कमी के चलते बच्चो की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जिसे लेकर बच्चो के पालक बेहद परेशान हो रहे है और उनका गुस्सा बढ़ता जा रहा है । ग्राम भरेवा के हाई स्कूल के सैकड़ो बच्चे अध्ययनरत है और वर्तमान में उन्हें अध्यापन कार्य कराने वाले शिक्षक की संख्या सिर्फ एक है । कुछ दिनों पहले विद्यालय में ऋषि पोर्ते नामक शिक्षक भी अध्यापन कार्य कराते थे, लेकिन उनकी मूल शाला अन्यत्र होने के कारण वो भरेवा से चले गए। इसके अलावा वैकल्पिक व्यवस्था अंतर्गत दो अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति भी बच्चो के लिए की गई थी , लेकिन वेतन ना मिल पाने की वजह से उन्होंने भी अध्यापन कार्य कराने से मना कर दिया है। अब ऐसे में विद्यालय सिर्फ और सिर्फ शाला प्राचार्य ए. तिवारी के भरोशे ही टिका हुआ है। वो भी संकुल प्राचार्य के पद पर पदस्थ हैज़ जिसकी वजह से उनकी ज़िम्मेदारिया भी अधिक हो जाती है और एक एकेले दो कक्षाओं को संभाल पाना भी नामुमकिन है। इन सब बातों को लेकर बच्चो के पालक और ग्रामीण जनप्रतिनिधियो में रोष बढ़ता जा रहा था और उन्होंने विद्यालय में ताला लगाने की बात तक कह डाली थी। इस बीच विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी यू.एल. जायसवाल पालकों और ग्रामीणों से मुलाकात कर समस्या का निराकरण करने हाई स्कूल पहुँचे।
बीईओ के आश्वासन से शांत हुए ग्रामीण ......
शिक्षकों की कमी औऱ अव्यवस्थाओं से भडके पालक हाई स्कूल के परिसर में पहुँचे। जहाँ विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी यू एल जायसवाल ने पालकों और एसएमसी सदस्यों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना। ग्रामीणों ने बताया कि उन्नयन के बाद से ही इस हाई स्कूल में शिक्षकों का टोटा रहा है और यह स्थिति वर्ष 2012 से नियमित बनी हुई है। पालकों की बातों को सुन कर बीईओ जायसवाल ने शीघ्र ही विद्यालय में शिक्षकों की व्यवस्था का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और शिक्षा अधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर पथरिया पार्षद दीपक साहू , ग्राम सरपंच खिलेश्वर सिंगरौल , एसएमसी अध्यक्ष शीतल सिंगरौल , रोहित साहू , रामु सिंगरौल, संजय लहरे , हरि निषाद , मोहन सिंगरौल , धर्मेंद्र टण्डन , नील सिंगरौल , चिंता , रमेष , छबिराम साहू , हीरा सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
शिक्षा अधिकारी ने ली बच्चो की क्लास -
शासकीय हाई स्कूल भरेवा पहुँचने के तुरंत बाद विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी यू एल जायसवाल सबसे पहले बच्चो की कक्षाओ में पहुँचे। जहाँ क्रमशः कक्षा नवमी एवं दसवी के छात्र छात्राओं से विषयवार सवाल पूछे और उन्हें गणित विषय भी पढ़ाया। बीईओ जायसवाल के कक्षा में पहुँचते ही बच्चो में उत्साह देखने को मिला और बच्चो ने भी बीईओ द्वारा पूछे गए सवालों पर तुरंत जवाब दिया। इसके बाद विद्यार्थियो को शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित पालको से मुलाकात की।

