सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का हुआ आयोजन.
मुंगेली - जिला प्रशासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन जिले भर में किया जा रहा है। इस कड़ी में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन शासन की महत्वकांक्षी योजना अंतर्गत निर्मित जिले के अग्रणी क्लब राजीव युवा मितान क्लब ग्रा.पं. खेढ़ा द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न ग्रामों की स्कूलों एवं आंगनबाड़ियों में जाकर सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के बारे में जानकारी दिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित सूरज शर्मा, सागर,जितेंद्र,आनंद,दुर्गेश, सरिता,मितानिन शशि, पुनीता सहित शिक्षक गण उपस्थित रहे। एक वर्ष से 19 वर्ष के सभी बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को आंगनबाड़ी केन्द्रों, शासकीय विद्यालयों, स्वास्थ्य केन्द्रों, अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों और तकनीकी शिक्षा संस्थानों में कृमि की दवा का सेवन कराया गया। बच्चों व किशोरों के अच्छे स्वास्थ्य, बेहतर पोषण, नियमित शिक्षा तक पहुंच और जीवन की गुणवत्ता में बढ़ोत्तरी के लिए कृमिनाशक दवा देना आवश्यक है।
