पथरिया से देवचरण जोशी की खास रिपोर्ट
पथरिया - थाना क्षेत्रान्तर्गत के ग्राम गंगद्वारी में मेढ में निदाई फेकने की बात पर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस की त्वरित कार्यवाही से आरोपी 02 घण्टो के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है गंगद्वारी मे जमीन विवाद को लेकर हत्या की घटना होने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल सी.एम.मालाकार अपने स्टाफ के साथ घटना स्थल ग्राम गंगद्वारी नौलखा खार पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी लेकर आरोपी भगवंता राजपूत , डोमन राजपूत को हिरासत में लिया गया वहीं थाने से मिली जानकारी के अनुसार मामला आज को सुबह तकरीबन 07:30 बजे की है प्रार्थिया रामेश्वरी राजपूत अपने पति मृतक धन्नू लाल राजपूत के साथ अपने खेत की निदाई करने के लिए नौलखा खार खेत के पास गये थे खेत में निदाई करते हुए घास को मेड़ पर डाल रहे थे कि करीब 08:30 बजे मृतक धन्नु राजपूत के परिवार के चाचा डोमन राजपूत तथा ओमित राजपूत एवं दादा भगवंता राजपूत जिनका मृतक के खेत से लगा उनका भी खेत है दोनो एक ही मेड़ से आना जाना करते थे प्रार्थिया एवं मृतक के द्वारा मेड़ पर घास डालने की बात पर विवाद करते हुये तीनो टंगिया लाठी सब्बल , चाकू से हमला करके मृतक धन्नु के सिर एवं छाती मे प्राणघातक कई चोट पहुंचाकर मौके पर ही हत्या कर दिये आरोपीगण को थाना पथरिया स्टाफ के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मात्र 02 घण्टा के भीतर तीनो आरोपियो से हत्या में प्रयुक्त आला - ए - कत्ल लाठी डंडा चाकु सब्बल को बरामद कर आरोपी भगवंता राजपूत पिता स्व . कृपाराम उम्र 53 वर्ष 2. डोमन राजपूत पिता भगवंता राजपूत उम्र 20 वर्ष 3. विधि से संघर्षरत बालक तीनो ग्राम गंगद्वारी से थाना पथरिया लाया गया तथा आरोपीयों के विरूद्ध थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 220/2022 धारा 302 , 34 भादवि कायम कर आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्युडिसियल रिमाण्ड पर भेजा गया । इस कार्यवाही में उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पथरिया उप . निरी . सी . एम . मालाकार , सउनि के . पी . जायसवाल प्र . आर . चन्द्रकुमार ध्रुव आरक्षक रवि डाहिरे , धर्मेन्द्र यादव , विरेन्द्र खुटे , अभिजीत सिंह , राजीव पटेल , की अहम भूमिका
रहे।
