स्कूल प्रांगण से ट्रांसफार्मर हटाने को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन..शीलू साहू ..देखिए खास खबर...... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Monday, August 22, 2022

स्कूल प्रांगण से ट्रांसफार्मर हटाने को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन..शीलू साहू ..देखिए खास खबर......

 स्कूल प्रांगण से ट्रांसफार्मर को हटाने को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन शीलू साहू..... 


CG. Right taimes news

लोरमी/* ग्राम पंचायत कोतरी में प्राथमिक शाला प्रांगण में लगे ट्रांसफार्मर को लेकर ग्रामवासी एवं *जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू* द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। पिछले 9 साल से  ग्रामीणों द्वारा लगातार मांग किया जा रहा था परंतु आज तक बिजली विभाग द्वारा कोई पहल नहीं की गई है जिससे बच्चों की जान जोखिम में बनी हुई है कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है स्कूल के बीचो-बीच लगे यह ट्रांसफार्मर के चलते बच्चों को खेलने में परेशानी हो रही है क्योंकि कभी भी यदि कोई बच्चा ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गया तो बड़ी अनहोनी हो सकती है जिससे यह ट्रांसफार्मर और उसमें लगे बिजली तार को हटाने के लिए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है!  इस दौरान सरपंच तोषण साहू जी, श्री किशोर साहू जी, श्री सोनी साहू जी, श्री सुनील साहू जी, श्री दिलीप साहू जी, श्री गोपेश्वर नेताम जी, श्री लाला कश्यप जी , उमेश साहू, रामसनेही कश्यप, गांव के पंच एवम् ग्रामवासी उपस्थित रहें।।


Pages